Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Dye at home : 40-50 की उम्र में बालों का सफेद होना काफी कॉमन है, लेकिन अगर 20-30 की उम्र में ही बाल सफेद होने लगे तो यह एक परेशानी बन जाती है। कम उम्र में सफेद होते बाल आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना देती है। इसकी वजह से कॉन्फिडेंट लेवल पर भी असर पड़ता है। इसलिए बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कई लोग तरह-तरह के हेयर डाई का प्रयोग करते हैं, इन हेयर हाई से बाल भले ही कुछ देर में काले हो जाए लेकिन इसमें नैचुरल चमक नहीं आती है। ऐसे में आपको अपने बालों को काला करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए। नैचुरल उपायों की मदद से बाल प्राकृतिक रूप से काले हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे असरदार उपाय बताएंगे, जिससे बालों को नैचुरली काले किए जा सकते हैं। इसका असर कुछ ही मिनटों में नजर आएगा।
आवश्यक सामग्री
विधि
सबसे पहले 1 तवा लें और इसे गर्म करें। अब इस गर्म तवे पर हल्दी डालकर इसे तब तक पकाएं, जबतक इसका रंग काला न हो जाए। इसके बाद इसे एक कटोरी में निकालकर रखें और नारियल तेल मिक्स करके इसे कुछ देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में सिरे से लेकर जड़ों में लगाएं। अब करीब 30 से 40 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। इससे आपके बालों के रंगों में बदलाव नजर आएगा।
हल्दी न सिर्फ सफेद बालों को काला करने में मददगार हो सकता है, बल्कि इससे कई अन्य तरह के फायदे हो सकते हैं, जैसे-
हल्दी बालों की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।