पहली डेट पर मर्दों को चाहिए होता है इंस्टेंट ग्लो? डर्माटोलॉजी एक्सपर्ट की टिप्स से 15 मिनट में मिलेगी ग्‍लोइंग स्किन

अगर आप अपनी पहली डेट पर जा रहे हैं तो आपका चेहरा चमकता हुआ दिखाई देना चाहिए। इसलिए आप डेट पर जाने से पहले एक्सपर्ट से बताए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 29, 2021 9:46 AM IST

चाहे आप स्कूल में पढ़ते हों या फिर कॉलेज में या फिर आप किसी प्रकार की जॉब कर रहे हों लेकिन अपनी महिला साथी को इंप्रेस करना कभी नहीं छोड़ सकते हैं। बहुत से पुरुष, महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए अपने किलर लुक्स का सहारा लेते हैं तो कुछ पुरुष अपने लुक में बदलाव करना पसंद करते हैं। अपनी महिला साथी को इंप्रेस करने के बाद डेट, अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का एक सबसे आसान तरीका होता है। लेकिन डेट पर जाने से पहले पुरुषों को अपना स्किन टोन और चेहरा दोनों ही साफ करना होता है क्योंकि आपका चेहरा ही आपके अंदर आत्मविश्वास जगाने का काम करता है। अगर आपका चेहरा साफ-सुथरा और आकर्षित होगा तो आप अपनी महिला साथी को बड़ी आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी पहली डेट पर जा रहे हैं तो ये इंस्टेंट ग्लो के लिए आप ये डर्माटोलॉजी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स।

1. इस मौसम में हवा बहुत ज्यादा ड्राई होती है। जिसके कारण स्किन के ड्राई होने के चांसेज बहुत ज्यादा होते है। इसके लिए हाइड्रेशन मास्क का इस्तेमाल करें। हाइड्रेशन मास्क को दस मिनट तक लगा कर रखें। इससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी हो जाएगी।

2. स्किन पर ऑयल से मॉइश्चराइज करने से सर्दियों में स्किन ग्लोइंग रहती है। अपनी स्किन केयर रूटीन में ऑयल को शामिल करने से स्किन के लिए यह बहुत फायदेमंद रहता है। ऑयल स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ स्किन से हानिकारक टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

3. इस मौसम में खासकर हम पानी बहुत कम मात्रा में पीते है क्योंकि हमें लगता है कि इस दौरान हमें अपनी स्किन को कम हाइड्रेट करने की जरूरत होती है। पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। जबकि सर्दियों में भी हमें अधिक से अधिक मात्रा मे पानी पीना चाहिए। हाइड्रेशन हमारे शरीर से डलनेस को निकाल कर हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

4. सर्दियों के दिनों में गर्म पानी से नहाने से हमारे मसल्स को आराम मिलता है , पर यह हमारे स्किन पर काफी बुरा असर करता है। गर्म पानी हमारे स्किन को ड्राई और फ्लेकी बनाता है। इसीलिए सर्दियों में अपनी स्किन को गुनगुने पानी से धोएं। जिससे स्किन ग्लोइंग भी रहेगी और यह स्किन के नेचुरल ऑयल को भी स्किन में बनाए रखता है।

5. अगर आपको भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इसका रात को सोने से पहले खास ख्याल रखना ना भूले। इसलिए रात में सोने से पहले स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर लें।

6. सर्दियों में ऐसे हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल करें, जिसमें विटामिन सी या विटामिन ए हो। विटामिन सी हाइड्रेटिंग सीरम स्किन में कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है और स्किन को पॉल्यूशन से बचाता है और विटामिन बी में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती है।

7. ग्लोइंग स्किन के लिए स्किन को रेगुलर इंटरवल में एक्सफोलिएट करना ना भूलें। एक्सफोलिएशन स्किन से ड्राई स्किन को निकालने में मदद करता है। सप्ताह में कम से कम दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करें।

8. सर्दियों के समय में अपनी स्किन के लिए अपनी डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में ऐसे चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जिसमें ओमेगा 3 हो, जैसे अंडे, नट्स, एवोकाडो। डाइट में ऐसी चीजे शामिल करें जिसमें विटामिन ए, सी, और विटामिन ई हो

(इनपुटः डॉ निवेदिता दादू, डर्मेटोलॉजिस्ट और संस्थापक व अध्यक्ष, दादू डर्मेटोलॉजी क्लिनिक)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source