hamburger icon
A
Read in English

30 की उम्र में 50 का नहीं दिखना तो फॉलो करें ये 10 डर्मेटोलॉजी एक्सपर्ट टिप्स, चेहरा दिखेगा हमेशा जवां

उम्र बढ़ने के साथ-साथ अक्सर हमारे शरीर के कई हिस्सों की स्किन ढल जाती है, जिसे जवां बनाए रखने के लिए आप ये डर्मेटोलॉजी एक्सपर्ट टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये एक्सपर्ट टिप्स।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 30, 2021 4:41 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारे स्किन और बॉडी में बहुत सारे बदलाव होते हैं। इसलिए इस वक्त अपनी सेहत और अपनी स्किन के ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। ताकि आपकी स्किन ग्लोइंग रहें और आप हमेशा यंग दिखे। इसके लिए आप बहुत तरह के स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करें -

1. उम्र बढ़ने के साथ जरूरी है कि आप हर दिन सुबह सुबह अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ करें।

2. स्किन के लिए एक अच्छे और कोमल क्लींजर का इस्तेमाल करें, ऐसे किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें जिससे आपकी को नुकसान हो।

3. हर दिन सुबह अपनी स्किन पर SPF 15 se अधिक वाला सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, चाहे वह लाईट वेट हो या हैवी ड्यूटी फॉल्मुलेशन। किसी भी प्रकार का मेकअप करने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाए।

4. अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिए। पानी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए सबसे ज़रूरी होता है। इसके स्किन हाइड्रेटेड रहती है जिससे स्किन ग्लोइंग रहती है।

5. उम्र बढ़ने के साथ हमेशा ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और क्लींजर का इस्तेमाल करें जो ऑयल फ्री हो, खास कर जब आपकी स्किन एक्ने प्रोन हो।

6. रात को सोने से पहले हमेशा मेकअप निकाल कर सोए ताकि स्किन को दिन भर की थकान के बाद सांस लेने के मौका मिलें। मेकअप लगा कर सोने से यह आपकी स्किन के पॉर्स को बंद कर देता है जिससे स्किन पर बहुत तरह के प्रोब्लेम्स और रिंकल्स होने के चांसेज होते हैं।

7. उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर होने वाले प्रोब्लेम्स को रोकने के लिए आप अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह पर कई तरह के एंटी- एजिंग क्रीम लगा सकते है।

8. उम्र बढ़ने पर स्किन पर रिंकल्स और फाइन लाइन्स होने की समस्या आम है। इसके लिए आप अपने डर्मालॉजिस्ट की सलाह पर बोटॉक्स, केमिकल पिल्स और लेजर जैसे मॉडर्न ट्रीटमेंट्स का भी उपयोग कर सकते है।

9. हमेशा यंग दिखने के लिए हमेशा एक अच्छी डाइट का लेना बहुत जरूरी है, यह स्किन को अन्य तरह के प्रोटीन और विटामिन देता है जिससे स्किन ग्लो करने लगेगी और रिंकल्स के चांसेज कम हो जाएंगे। इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त फूड को शामिल करें।

10. हमेशा यंग दिखने के लिए स्किन पर होने वाले पिगमेंटेशन का भी ध्यान रखना पड़ता है। स्किन पर होने वाले पिगमेंटेशन और ब्लैकहेड को रोकने के लिए अल्फा हाइड्रॉक्सी ट्रीटमेंट्स का उपयोग करे।

(डॉ. निवेदिता दादू, डर्मेटोलॉजिस्ट और संस्थापक व अध्यक्ष, दादू डर्मेटोलॉजी क्लिनिक)