Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए अपनाएं ये 10 उपाय

What causes dark circles: काले घेरे तब होते हैं जब दोनों आंखों के नीचे की त्वचा काली दिखाई देने लगती है। यह एक आंख के आसपास चोट लगने या संक्रमण के कारण भी हो सकता है।

आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए अपनाएं ये 10 उपाय

Written by Pallavi Kumari |Updated : July 25, 2022 2:02 PM IST

डार्क सर्कल क्या है (what is dark circles), क्या कभी आपने सोचा है? असल में ये हमारे शरीर की खराब स्थितियों को दर्शाता है जैसे थकावट, नींद की कमी, एलर्जी, आंखों को रगड़ना या अत्यधिक धूप में रहना। दरअसल, डार्क सर्कल हमारी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे (aankhon ke neeche kale ghere) हैं जो कि बाकी चेहरे के रंग के गहरे और काले नजर आते हैं। ये आमतौर पर निचली पलकों के नीचे नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में डार्क सर्कल के कई कारण हो सकते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे होने का कारण-What causes dark circles

-एजिंग की वजह से

-पेरिओरिबिटल हाइपरपिग्मेंटेशन (genetic predisposition) के कारण

Also Read

More News

-गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में, जिन्हें आंख क्षेत्र के आसपास हाइपरपिग्मेंटेशन होने का खतरा अधिक होता है।

-लंबी थकान के कारण

-चिंता और एंग्जायटी के कारण

-आंखों की समस्याओं के कारण

-नींद ना आने और मानसिक बीमारियों के कारण

कारण चाहे जो भी हो, आंखों के नीचे काले घेरे देखने में कभी अच्छे नहीं लगते। ऐसे में जरूरी ये है कि आप शुरुआत से ही इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने ( aankhon ke neeche kale ghere kaise hataye) में आपकी मदद कर सकते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के 10 उपाय।

आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के 10 घरेलू उपाय-Home Remedies for Dark Circles in Hindi

1. ठंडा दूध-Cold milk for dark circles

ठंडा दूध आंखों के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर है और आंखों के आसपास की संवेदनशील त्वचा को सुखाने में भी मदद करता है। ठंडे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो न केवल सूजन को कम करने में मदद करता है बल्कि त्वचा को हल्का भी करता है। इसके अलावा, दूध में मौजूद पोटैशियम त्वचा को बेहतर मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है, जिससे एजिंग के कारण या फिर पिगमेंटेशन के कारण आपको काले घेरे नहीं होते हैं।

उपयोग कैसे करें

काले घेरों पर ठंडा दूध लगाने के लिए ठंडे दूध में एक रुई डुबोएं और इसे आंखों के क्षेत्र में लगाएं। इसे कुछ देर तक रखें और बाद में ठंडे पानी से आंखों को धो लें। सप्ताह में कम से कम तीन बार इसे दोहराएं। ये काम आप रात में सोते समय भी कर सकते हैं। इसका असर आपको जल्द नजर आ सकता है।

2. गुलाब जल- Rosewater for dark circles

गुलाब जल त्वचा से संबंधित कई समस्याओं के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह एक प्रभावी टोनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खास बात ये है कि ये पिगमेंटेशन को कम करता है और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है। इससे काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं और आंखों की खूबसूरती बढ़ने लगती है।

उपयोग कैसे करें

रूई में गुलाब जल में भिगोकर पलकों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे एक महीने तक हर रात दोहराएं। आप देखेंगे कि आपके डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।

3. टमाटर लगाएं-Tomatoes for dark circles

टमाटर आपके काले घेरों के लिए शानदार तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है। लाइकोपीन त्वचा को नरम बनाने में मदद कर सकता है और आंखों के नीचे काले घेरे को कम कर सकता है। टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन पिगमेंटेशन को भी कम करने में मददगार है और ये काले घरों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा इसे काट कर आंखों पर रखने से आंखों को आराम मिलता है।

उपयोग कैसे करें

टमाटर के रस को नींबू के रस में बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर एक कॉटन बॉल या मेकअप रिमूवर पैड का उपयोग करके इसे अपने आंखों के नीचे के क्षेत्र में लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धो लें। इसे रेगुलर इस्तेमाल करने से ये धीमे-धीमे काले घेरों को कम करने लगता है।

4. बादाम का तेल और नींबू का रस मिला कर लगाएं- Almond Oil and Lemon Juice for dark circles

डार्क सर्कल के इलाज के लिए है बादाम का तेल और नींबू का रस लगाएं। नींबू के रस में एक्टिव इंग्रीडिएंट एस्कॉर्बिक एसिड है, आंखों के आसपास पफी सर्कल कम करने में मददगार है। ये डार्क सर्कल को हल्का बनाता है। तो वहीं, बादाम के तेल का विटामिन ई त्वचा की बनावट को सही करने और कोलेजन बूस्ट करने में मददगार है। ये दोनों मिल कर आपके डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

उपयोग कैसे करें

लगभग एक चम्मच बादाम का तेल और नींबू के रस को मिलाएं। इसे धीरे से आंखों के आसपास लगाएं। मालिश करें और इसे 2 से 3 मिनट तक आराम करने दें।

5. एलोवेरा जेल लगाएं-Aloevera for dark circles

एलोवेरा एक प्रभावी मॉइस्चराइजर है। एलोवेरा जेल लगाने से ये त्वचा के ढीले होने की संभावना कम हो जाती है, जिससे काले घेरे हल्के होने लगते हैं। इसके अलावा ये आंखों के नीचे पिगमेंटेशन को कम करता है। साथ ही इससे आंखों के आस-पास की त्वचा को ठंडक मिलती है और ये हेल्दी होते हैं।

उपयोग कैसे करें

एलोवेरा जूसनिकाल लें। फिर आंखों के नीचे एलोवेरा जेल को धीरे से लगाएं और 5-7 मिनट तक मालिश करें। फिर कुछ देर छोड़ दें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।

6. विटामिन ई को नारियल तेल में मिला कर लगाएं-Vit E with coconut oil for dark circles

विटामिन ई फाइन रेडिकल्स के प्रभाव से लड़ने में मदद करता है जो झुर्रियों जैसे उम्र बढ़ने के लक्षणों में कमी लाता है। तो, वहीं नारियल तेल एक शक्तिशाली प्राकृतिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि काले घेरे को हल्का करने के लिए एक प्रभावी तरीका है। ये दोनों मिल कर आंखों के नीचे हल्के घेरों को कम करने के साथ कालेपन को हल्का करने में मदद करते हैं।

उपयोग कैसे करें

विटामिन ई को नारियल तेल में मिलाएं और अपनी आंखों के नीचे लगाएं। फिर धीमे-धीमे मालिश करें। इसे अपनी त्वचा पर रात भर लगा रहने दें और सुबह उठकर गर्म पानी से धो लें।

7. अनानास के जूस में हल्दी मिला कर लगाएं- Pineapple juice with turmeric for dark circles

अनानास के जूस एक शक्तिशाली, प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है। ये पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है और आंखों के नीचे की नाजुक स्किन को अंदर से नमी देती है। इससे स्किन की टोनिंग होती है। तो, हल्दी काले घेरे को कम करती है। एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए अनानास के रस में हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे के घेरे पर लगाएं। लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीले कपड़े से आंख की सफाई करें। इसे दिन में एक बार करें।

8. संतरे के छिलके में ग्लिसरीन मिला कर लगाएं-Orange peel with glycerin for dark circles

संतरा विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जिसे खाना और लगाना दोनों ही फायदेमंद है। इसके लिए संतरे के छिलके को पहले पीस लें और इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। इसका विटामिन सी जहां पहले त्वचा की रंगत को सही करेगा वहीं ये धीमे-धीमे डार्क सर्कल्स को कम करने लगेगा। उसके बाद ग्लिसरीन आंखों की टोनिंग करेगा और सूजन में कमी लाएगा।

9. खूब पानी पिएं-Drink plenty of water

पानी डार्क सर्कल को करने में मदद कर सकता है। दरअसल, ये पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है। इसके अलावा पानी पेट और मेटाबोलिज्म को सही रखता है। क्योंकि खराब पाचन क्रिया डार्क सर्कल को बढ़ाते हैं। इसके अलावा पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और इसके काम काज को बेहतर बनाता है। इससे डार्क सर्कल भी नहीं होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

10. ब्लड सर्कुलेशन सही करने के लिए योग करें-Yoga for dark circles

खराब ब्लड सर्कुलेशन, डार्क सर्कल का कई बार कारण बनते हैं। जब योग और मेडिटेशन ब्लड सर्रकुलेशन को सही करते हैं और डार्क सर्कल में भी कमी लाते हैं। साथ ही इससे डार्क सर्कल के कारणों जैसे कि चिंता, एंग्जायटी और नींद की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे डार्क सर्कल को दूर करने में मदद मिलती है।

About the Author

... Read More