... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 8, 2021 4:28 PM IST
जून के महीने में गर्मी से स्किन की उखड़ने लगती है ऊपरी परत, ये 10 एक्सपर्ट टिप्स बचाएंगे आपकी स्किन की अंदरूनी लेयर
जून का महीना चल रहा है और धूप के पड़ते थपेड़े के साथ ही चिलचिलाती धूप का सिलसिला भी शुरु हो चुका है। इन दिनों सनबर्न के आम समस्या है जिससे सबको सामना करना पड़ता है। सूरज की हानिकारक यूवी रेज के करना स्किन जलने लगती है, स्किन में इचिंग, रैशेज और स्किन के ऊपर की लेयर छूटने लगती है। Dermatologist & Aesthetic physician Dr. Ajay Rana के सनबर्न से राहत पाने के कुछ आसान से उपाय का इस्तेमाल करके आप अपने आप को इन गर्मियों में सनबर्न से बड़ी आसानी से बच सकते है।
1. सनबर्न से बचने का सबसे अच्छा उपाय है धूप में कम से कम निकलना। धूप में कम से कम निकलने से आप यूवी रेज की चपेट में आने से बचेंगे।
2. आप सनबर्न से बचने के लिए किसी भी प्रकार के एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते है। यह स्किन से हीट को निकालने में मदद करता है और आपको सनबर्न से राहत देता है।
3. सनबर्न से बचने के लिए आप अपनी स्किन को जितना हो सके उतना मॉइश्चराइज करें। आप ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ई की मात्रा अधिक हो, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। सूरज की यूवी रेज स्किन में म्यूटेशन को बढ़ावा देती है , जिससे स्किन कैंसर और प्री मैच्योर एजिंग का खतरा बढ़ जाता है। पर यह एंटी ऑक्सीडेंट्स यूवी रेज के डैमेज को कम करता हैं।
4. गर्मियों के दिनों में स्किन को हाइड्रेट करते रहना बहुत जरूरी होता है, इसलिए आप दिन में जितना हो सके उतना पानी पिए जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी और आपको सनबर्न होने के चांसेज बहुत कम होंगे।
5. सनबर्न स्किन की इंफ्लेमेशन की समस्या होती है। इन इन्फ्लेमेशन को ठीक करने का सबसे आसान उपाय है कि आप अफेक्टेड एरिया को जितना हो सके उतना ठंडा रखें। पर आप यह भी ध्यान रखें कि डायरेक्टली बर्फ का इस्तेमाल ना करें। यह आपकी एक्स्ट्रा सेंसिटिव स्किन के लिए और भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।
6. एलो वेरा में अनेक तरह के औषधीय गुण होते है। एलो वेरा सनबर्न को सही करने के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसके लिए आप एलो वेरा जेल को सनबर्न वाले हिस्से पर लगाए , जिससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है।
7. आप सनबर्न को सही करने के लिए विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते है। आप नहाने से पहले पानी में कुछ ड्रॉप्स विनेगर की डाल दे। पर विनेगर का इस्तेमाल हल्के और छोटे सनबर्न के लिए करें।
8. हमारी स्किन खुद से रिपेयर कर सकती है, चाहे वह किसी भी प्रकार की स्किन प्रोब्लेम्स क्यों न हो। इसलिए सनबर्न के दौरान ध्यान दें कि आप ढीले कपड़े पहनें, ऐसे कपड़े पहने जो स्किन पर चिपके नहीं। ताकि सनबर्न वाले एरिया को सांस लेने का मौका मिल सकें।
9. सनबर्न के दौरान आप किसी भी तरह के एंटी एजिंग क्रीम्स जिसमें रेटिनॉल या अल्फा बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड्स की मात्रा ना हो, यह आपके सेंसिटिव स्किन को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है।
10. अगर आपके सनबर्न कुछ ज्यादा ही गंभीर स्थिति में पहुंच चुके है तो आप LED लेज़र थैरेपी का भी उपयोग कर सकते है, यह इंफ्लेम्शन को कम करता है और किसी भी तरह के घाव को भरने में मदद करता है। पर इसका इस्तेमाल हमेशा अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.