Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करने से कई बार पीठ और कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। आजकल ऑफिस वर्क कल्चर भी ऐसा हो गया है कि लोगों को 9-10 घंटे ऑफिस में सिटिंग जॉब करना पड़ता है। ऐसे में अधिकतर लोग कमर दर्द से परेशान रहते हैं। आजकल की भागती-दौड़ती लाइफस्टाइल के कारण भी कमर दर्द, शरीर में अकड़न जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। यदि किसी को सर्वाइकल की समस्या है, तो उनमें भी गलत तरीके से उठने-बैठने के कारण कमर और पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है। कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से योग (Yoga for Backache) करें।
कमर दर्द से छुटकारा दिलाता है यह आसान उपाय
लगातार ऑफिस में घंटों एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने से कमर पर दबाव पड़ता है। बैठे रहने पर हमारी स्पाइन पर खड़े होने के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा दबाव पड़ता है। कमर दर्द को हम बेशक आम समस्या मानते हों, लेकिन इसे बार-बार नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। कई योगासन के अभ्यास (Yoga for Backache) से भी कमर और सर्वाइकल के दर्द को कम कर सकते हैं। भुजंगासन कमर दर्द को दूर (Bhujangasana reduces backache) करने में आपकी मदद कर सकता है।
भुजंगासन करने से विशुद्धि, अनाहत, मणिपुर और स्वाधिष्ठान चक्र प्रभावित होती है। यह सर्वाइकल और कमर दर्द के अलावा अस्थमा में भी लाभकारी है। इसमें पेट पर बल पड़ने के कारण पाचन और प्रजनन अंग संबंधी रोग भी दूर होते हैं।
कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स
पेट के बल लेट जाएं। सांस भरते हुए कमर से ऊपर वाला हिस्सा आगे की ओर उठाएं। पैर आपस में मिले रहें। गर्दन को पीछे की ओर मोड़ें और कुछ पल इसी अवस्था में रखें। सांस को सहज हो जाने दें और कुछ देर रुकें ताकि दबाव रीढ़ के निचले हिस्से पर पड़े। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस आएं। गर्दन पीछे ही रखें और धीरे-धीरे पहले छाती तथा बाद में सिर को भी जमीन से लग जाने दें। लगातार इस आसन को करने से कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। बहुत ज्यादा सर्वाइकल की समस्या होने पर किसी भी आसन को करने से पहले विषेशज्ञ की सलाह ले लें।