बैक पेन से आराम दिलाता है भूजंगासन

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : February 28, 2015 9:34 AM IST

आजकल पीठ दर्द महिलाओं और पुरूषों के लिए आम बीमारी का सबब बन गया है। यहाँ तक कि जो बच्चे परीक्षा के समय देर तक बैठकर पढ़ते हैं उन्हें भी होता है। जो महिलायें कामकाजी होती हैं उनके कंधों पर घर, बच्चे और ऑफिस का काम रहता है, जिसके फलस्वरूप बैक पेन उनके शरीर को अवस्वस्थ करने और काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रमुख कारण बन जाता है। देर तक ऑफिस में कम्प्युटर पर काम करते रहने से पुरूषों को भी पीठ दर्द की समस्या होती है।

भुजंगासन एक ऐसा आसन है जिसको करने से पीठ के मसल्स और रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीला बनता है। साथ ही गर्दन भी मजबूत और लचीला बनता है। जिसके कारण देर तक बैठकर कोई भी काम करने से पीठ में अकड़न महसूस नहीं होता है।

भुजंगासन सिर्फ पीठ के दर्द से राहत ही नहीं दिलाता है बल्कि हजम शक्ति को बढ़ाने और सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

गर्भवती महिलायें और जिनके हाथ  और पीठ में कोई चोट लगी हुई हो वह इस आसन को न करें।

[videoinfinite id="DtX9mMOxoIw" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: yogatutorials/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source