Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज जिसे देखो वह कमर और पीठ दर्द (Back pain) की समस्या से परेशान है। पीठ दर्द स्पाइनल कॉर्ड में उठने वाले दर्द को कहते हैं। जब किसी दुर्घटना के बाद पीठ दर्द हो, तो यह आपको ताउम्र परेशान कर सकती है। कमर दर्द अक्सर उन लोगों में अधिक देखने को मिलता है, जो फिजिकल वर्क ज्यादा करते हैं। अधिकतर मामलों में कमर दर्द के कारणों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। कमर और पीठ दर्द का इलाज होमियोपैथी चिकित्सा (Homeopathy for back pain in hindi) से आसानी से संभव है।
अग्रवाल होमियो क्लिनिक, दिल्ली के सीनियर होमियोपैथ डॉ. पंकज अग्रवाल कहते हैं कि स्लिप डिस्क, ऑस्टियोपोरोसिस के अलावा बैठने के गलत तरीके से होने वाली मांसपेशियों में खिंचाव भी कमर दर्द होने का कारण है। कई बार प्रेगनेंसी में भी कमर और पीठ दर्द की समस्या बढ़ जाती है। गलत तरीके से झुकने, वजन उठाने, गलत ढंग से सोने-बैठने से भी सर्वाइकल का दर्द बढ़ जाता है। आजकल स्लिप डिस्क की समस्या नौजवानों में भी अधिक देखने को मिल रही है।
सुबह और ठंड के मौसम में पीठ में अकड़न।
कूल्हों, जांघों और पैर में दर्द।
पैरों में अकड़न।
सर्दी में कमर दर्द से रहते हैं परेशान, रोजाना करें यह योगासन
डॉ. पंकज अग्रवाल कहते हैं कि अधिकतर लोग कमर व पीठ दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, पर अधिक लाभ नहीं होता। होमियोपैथी (Homeopathy for back pain) में इसका काफी प्रभावी इलाज है। होमियोपैथी न सिर्फ इस समस्या पर नियंत्रण लाती है, बल्कि इसे ठीक भी करने में मदद करती है।
1. यदि कमर एवं पीठ दर्द से पूरी तरह से निजात पाना चाहते हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। भावनाओं को अंदर दबाए रखने से यह आपके शरीर में बीमारी का रूप लेकर बैठ जाती है।
2. होमियोपैथी (Homeopathy medicine) में ऐसी कई दवाइयां मौजूद हैं, जो ऐसी भावनाओं के बुरे प्रभाव को कम करती हैं।
Hansasana Benefits : कमर दर्द दूर कर वजन भी करे कम हंसासन, जानें इसके अन्य लाभ
3. होमियोपैथी से इलाज करने के बाद लम्बे समय तक यह बीमारी आपके आसपास भी नहीं भटकती है।
4. इसमें सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि बीमारी की जड़ को भी दूर किया जाता है। ऐसे में होमियोपैथी अत्यधिक प्रभावी और हानिरहित होती है। कमर दर्द को दूर करने के लिए लगभग 400 से भी ज्यादा दवाइयां हैं।
5. होमियोपैथी चिकित्सा से कमर व पीठ दर्द (Homeopathy treatment for back pain) से राहत पाना चाहते हैं, तो पहले किसी अच्छे होमियोपैथ चिकित्सक से मिलें, उसके बाद ही दवाओं का सेवन करें।
आपको कमर दर्द की शिकायत रहती है, तो कैट या काऊ स्ट्रेज का अभ्यास करें। इसे करने से कमर स्ट्रेच होती है। आप अपने घुटनों के बल हाथों को फर्श पर रखकर बैठ जाएं। तेज सांस लेते हुए कमर से आर्क बनाते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं। अब सांस छोड़ते हुए अपनी पुरानी अवस्था में आ जाएं। ऐसा 5-10 बार करें।
जब आप डेस्क वर्क करते हैं, तो कुर्सी पर बैठने के दौरान अपने पैरों को फर्श से टच कराते हुए बैठें। जांघ थोड़ा नीचे के एंगेल में हो। इस तरीके से बैठने से वजन कमर की बजाय हड्डियों पर पड़ता है।
अदरक में मौजूद एंटीइंफ्लेमेट्री गुण मांसपेशियों को राहत दिलाता है। इससे कमर और पीठ दर्द दूर होता है। अदरक के पेस्ट को युकलिप्टस ऑयल के साथ मिलाएं। इसे दर्द वाले भाग में लगाएं और मालिश करें। इसके अलावा, अदरक के टुकड़े को पानी में उबालें। उसमें शहद मिलाएं। इस ड्रिंक को पीने से मांसपेशियों का खिंचाव दूर होता है।