Diet Tips for Back Pain: पीठ दर्द होता है बार-बार, तो हो सकती है आपके शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन बी3 की कमी, अपनाएं ये डायट टिप्स

ग़लत डायट की वजह से आपकी पीठ में दर्द भी हो सकता है। पीठ दर्द से परेशान लोगों को अपनी डायट में पोषक तत्वों की मात्रा का सही ध्यान रखना ज़रूरी है। पीठ दर्द की वजह जिन पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है, वे हैं विटामिन बी3 और विटामिन बी12।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 10, 2020 7:36 PM IST

Diet Tips for Back Pain:  पीठ दर्द (Back Pain) के कई कारण (reasons of Back Pain) हो सकते हैं। इसकी वजह खान-पान से जुड़ी ग़लत आदतें भी हो सकती हैं। जी हां, ग़लत डायट की वजह से आपकी पीठ में दर्द भी हो सकता है। पीठ दर्द से परेशान लोगों को अपनी डायट में पोषक तत्वों की मात्रा का सही ध्यान रखना ज़रूरी है। (Diet Tips for Back Pain) पीठ दर्द की वजह जिन पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है, वे हैं विटामिन बी3(vitamin B3) और विटामिन बी12।

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी का खतरा होता है इन 3 बीमारियों में सबसे ज़्यादा

पीठ में होता है बहुत दर्द तो, खाएं विटामिन बी12 रिच फूड (Diet Tips for Back Pain):

जैसा कि, विटामिन बी12 (Vitamin B12) नर्व्स को सिग्नल भेजने और विटामिन बी3 शरीर में कैल्शियम अवशोषण में सहायता करता है।(Vitamins deficiency for back pain) इसीलिए, इन पोषक तत्वों की कमी होने पर हड्डियों की मज़बूती कम होती है। कमज़ोर हड्डियों का एक लक्षण पीठ में दर्द भी है। इसीलिए, अपनी डायट में विटामिन बी3 और विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। सेरेल्स, अंडा, सीफूड, मीट जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन बी3 और विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं।

Fermented Food Benefits: विटामिन बी12 की कमी है तो खाएं फर्मेंटेड फूड, जानें ढोकला और इडली खाने के हेल्दी फायदे

विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं ये खाद्य पदार्थ:

  • अंडा (खासकर, अंडे के पीले भाग यानि एग यॉग में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है।
  • दही, चीज़, दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स
  • ओटमील
  • प्रॉन्स, मछली (सीफूड)

Breast Cancer Risk: दूध और डेयरी के बहुत अधिक सेवन से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुई यह बात साबित

फूड्स जिनसे मिलता है विटामिन बी3 :

  • मूंगफली (peanuts)
  • मशरूम
  • सनफ्लॉवर सीड्स
  • ब्रोकली
  • साबुत अनाज और दलहनें (राजमा, मटर, लोबिया और चना आदि)

Basil Seeds for Weight Loss: वेट लॉस डायट के साथ होती है बहुत अधिक क्रेविंग्स, कंट्रोल करें इसे बेसिल सीड्स के साथ, जब लगे बार-बार भूख तो पीएं सब्जा का पानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source