... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 23, 2019 2:15 PM IST
Your doctor can identify the cause of your back pain with a test or an imaging study. © Shutterstock
हेल्थ के क्षेत्र में रोजाना कुछ न कुछ नये शोध होते रहते हैं. हाल ही में आए एक शोध के अनुसार 9 घंटे या उससे अधिक समय तक बैठने वाले लोग जल्द मौत का शिकार होते हैं. इसके उलट जो लोग सक्रिय जीवनशैली अपनाते हैं उनमें जल्द मौत का खतरा कम होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग ज्यादा समय तक एक जगह बैठे रहते हैं उनमें कमर दर्द, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की संभावना बहुत अधिक होती है. कमर दर्द ठीक करने के उपाय (Acupressure and Back Pain) आप भी रोज अपनाते हैं, लेकिन एक ऐसा उपाय भी है जो कमर दर्द की परेशानी को आसानी से ठीक करता है.
फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो कमर दर्द की परेशानी (Acupressure and Back Pain) भी बैठे रहना ही है. अगर आप रोजाना कुछ घंटे एक्सरसाइज और घरेलू काम करते हैं, तो इस तरह की परेशानी नहीं होती है. इसके अलावा शरीर का फिटनेस लेवल भी ठीक रहता है.
हाल ही में हुए एक नये शोध में यह पाया गया है कि कमर दर्द दूर करने के लिए एक्यूप्रेशर (Acupressure and Back Pain) अच्छा इलाज है. एक्यूप्रेशर एक तरह से एक्यूपंक्चर जैसा ही है. इसमें सुई की जगह कलम या हाथ की उंगलियों का इस्तेमाल किया जाता है.
गठिया के इलाज में एक्यूप्रेशर लाभदायक होता है, इस पर कुछ शोध भी हो चुके हैं. कुछ मामलों में एक्यूप्रेशर कैंसर की वजह से होने वाले दर्द में भी लाभदायक रहा है. मोटापा कम करने में एक्यूप्रेशर लाभदायक है.
किसी भी दर्द को दूर करने के लिए एक्यूप्रेशर में अलग-अलग बिंदुओं का चयन होता है. शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए हाथ और पैर में अलग-अलग बिंदु तय हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना की थकान और कमर दर्द की परेशानी को एक्यूप्रेशर के द्वारा ठीक किया जा सकता है.
हलांकि इसके बारे में अभी और अधिक शोध की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर कमर में तेज दर्द की परेशानी है तो इसके नियमित इलाज जरूरी हैं. अगर हल्क दर्द रहता है और यह शुरुआत में है तो एक्यूप्रेशर लाभदायक होता है.