... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 7, 2017 6:19 PM IST
अगर आप हाल ही में मां बनी हैं, तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि बाजार में मिलने वाले बेबी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो आपके बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। हालांकि कुछ ब्रांड दावा करते हैं कि उनके प्रोडक्ट्स बच्चों के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन आपको रिस्क लेने से बचना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसी नैचुरल चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बच्चे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
(1) बेसन- वैसे तो नवजात बच्चे की सफाई के लिए गुनगुना पानी ही काफी होता है। आप उसे नहलाने के लिए साबुन की बजाय बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मुलायम होता है और इससे बच्चे की स्किन पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। आप उसके बालों पर शैम्पू की जगह बेसन लगा सकती हैं।
(2) नारियल तेल- आपको बता दें कि नारियल तेल से बेहतर बॉडी लोशन कुछ और नहीं हो सकता। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इससे त्वचा काली होती है, जो कि एक गलत धारणा है। नारियल का तेल अत्यधिक मॉइस्चराइजिंग है और इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं।
(3) मिस्वाक- बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट में केमिकल मिले होते हैं। बहुत से लोग इन केमिकल्स प्रोडक्ट्स की जगह मेस्वाक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वास्तव में मेस्वाक पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है।
(4) कॉर्न फ्लोर- डायपर पहनने से शिशु को रैशेष हो सकते हैं। रैशेष से राहत पाने का बेहतर तरीके उस हिस्से पर बेबी पाउडर छिड़कना है। वैसे आप पाउडर की जगह प्रभावित हिस्से पर कॉर्न फ्लोर लगा सकते हैं। यह पूरी तरह केमिकल फ्री होता है।
(5) कोल्ड और कफ का मलहम- शुरू के दो साल तक बच्चों को सर्दी और खांसी की बहुत समस्या होती है। इससे निपटने के लिए वैपरब लेने से पहले याद रखें कि उसमें कितने केमिकल्स हो सकते हैं। सर्दी-खांसी से निपटने के लिए आप घर पर ही कुछ चीजों से मलहम बना सकती हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock