
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 25, 2020 7:26 PM IST
बच्चों में कब्ज़ होने के शुरुआती लक्षण ।
Symptoms of Constipation in kids : कॉन्स्टिपेशन यानि कब्ज़ (Constipation) एक ऐसी समस्या है। जिसमें, बड़ों को भी बहुत परेशानी भरा अनुभव होता है। तो सोचिए अगर किसी छोटे बच्चे को कब्ज़ (Constipation in kids) की शिकायत होगी तो वो कितनी तकलीफ में होगा। जाहिर है कि छोटे बच्चे अपनी परेशानियों के बारे मे ठीक तरह से बता भी नहीं पाते। पेट दर्द या कॉन्स्टिपेशन जैसी परेशानियां होने पर बच्चे रोने लगते हैं। कुछ बच्चे बहुत अधिक घबरा भी जाते हैं।(Symptoms of Constipation in kids in hindi.)
Acid reflux in babies: छोटे शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स के कारण , संकेत और घरेलू उपाय
जहां तक बच्चों में कॉन्स्टिपेशन होने की बात है तो 6 महीने तक जो बच्चे ब्रेस्टफीड लेते हैं, उन्हें यह समस्या कम होती है। फॉर्मूला फीड लेने वाले बच्चों में गैस, एसिड रिफ्लेक्स और कॉन्स्टिपेशन जैसी परेशानियां थोड़ी ज़्यादा होती हैं। लेकिन, जब 6 महीने के बाद बच्चे को वीनिंग शुरु की जाती है, तो कब्ज़ जैसी परेशानियों का दौर शुरु होता है। लेकिन, कई बारों मांओं को बच्चे की इस परेशानी का पता भी नहीं चलता। जब, आपके बच्चे को कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो तो, इस तरह की परेशानियां कॉन्स्टिपेशन के लक्षण के तौर पर देखी जा सकती हैं।
प्रदूषण है बढ़ते बच्चों के लिए खतरनाक, ऐसे रखें नन्हें-मुन्नों को हेल्दी और फिट
कॉन्स्टिपेशन से परेशान बच्चों में पेट में दर्द की शिकायत बहुत आम होती है। जब, आपका बच्चा पेट दर्द की शिकायत करे तो, इस ओर ध्यान दें कि उसे कब्ज़ की परेशानी तो नहीं। पेट दर्द: बच्चों को राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
जैसा कि बच्चे स्टूल पास नहीं कर पाते। इस वजह से उनके पेट में दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर बच्चे खाना नहीं खाते। Vomiting in babies: जब बच्चों को हो उल्टी, तो डॉक्टर से बात करने से पहले करें ये काम
बाउल साफ ना होने पर बच्चे बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं। इसके, कारण वो साधारण तरीके से खेल नहीं पाते। ऐसे में बच्चे बहुत अधिक रोने-चिल्लाने जैसे काम भी करते हैं। दरअसल, कॉन्स्टिपेशन की वजह से उन्हें चिड़चिड़ापन महसूस होता है और इसीलिए वे बार-बार झल्लाने और रोने जैसे संकेत देते हैं।