छोटे बच्चे का हो गया है नाक बंद? इन तरीकों से सर्दी की समस्या करें दूर

Tips for Cold in Babies : बच्चों की इम्यूनिटी बड़ों की तुलना में काफी कमजोर होती है। ऐसे में सर्दियों में उनको एक्सट्रा देखभाल की जरूरत है। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों की कैसे करें केयर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 12, 2022 12:14 PM IST

Tips for  cold in babies : सर्दियों में बच्चों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर आप उनकी केयर सही तरीकों से नहीं करते हैं, तो इससे उनकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में सर्दियों में बच्चों की सही देखभाल करें। खासतौर पर इस सीजन में बच्चों को सर्दी-जुकाम और नाक बंद की परेशानी अधिक होती है। अगर आपका बच्चा भी नाक बंद की परेशानी से जूझ रहा है, तो इस स्थिति में उनकी देखभाल जरूर करें। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों की परेशानी कैसे करें दूर?

सर्दियों में बच्चों को कैसे रखें सुरक्षित

सर्दियों में बच्चों की देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे करें सर्दी में बच्चों की कैसे केयर करें?

तेल से करें मालिश

सर्दियों में बच्चों की नियमित रूप से तेल से मालिश करें। मालिश करने के लिए आप सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल से बलगम की परेशानी कम होती है। मालिश के दौरान बच्चों के माथे, नाक के पास और छाती के पास सरसों का तेल लगाएं। इससे सर्दी की परेशानी दूर रहेगी।

हल्दी के साथ दें गर्म दूध 

सर्दी में बच्चों को हल्दी के साथ गर्म दूध लें। अगर आपका बच्चा काफी छोटा है, तो उन्हें मां का दूध पिएं। इससे उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो संक्रमण की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। 

नीलगिरी का तेल

बंद नाक या फिर बलगम की परेशानी होने पर नीलगिरी का तेल बच्चों के लिए कफी फायदेमंद हो सकता है। इस तेल का प्रयोग आप बच्चों के तकिए पर लगाकर कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीलगिरी तेल की 2 से 3 बूंदें बच्चों के नाक में डालें। इससे अधिक लाभ मिलेगा। 

गर्म कपड़े जरूर पहनाएं

सर्दी की समस्याओं से दूर रखने के लिए बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेटकर रखें। इसके अलावा अपने बच्चों को शरीर का संपर्क दें। ऐसा करने से उन्हें गर्मी मिलती है। साथ ही उनकी छाती, नाक में जमा बलगम की परेशानी भी कम हो सकती है। 

स्टीम दें

बच्चों को सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत दिलाने के लिए आप उन्हें स्टीम दें। स्टीम देने से छाती में जमा बलगम की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें गुनगुने पानी से ही नहलाएं। इससे उन्हें सर्दी-जुकाम की परेशानी कम होगी। 

बच्चों में सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर उनको एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। आप इन आसान तरीकों से बच्चों को सर्दी की परेशानी से दूर रख सकते हैं। हालांकि, अगर आपका बच्चा अधिक बीमार है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source