इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान चलाएगा ये खास अभियान, बताएगा योग-आयुर्वेद के फायदे

योग और आयुर्वेद दोनों साथ मिलकर आयुर्वेदिक उपचार के आध्यात्मिक पहलू को मजबूत बना सकते हैं, जिसकी मदद से उपचार की वैदिक शक्ति को पहचाना जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 28, 2022 2:11 PM IST

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्वायतः इकाई अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर #YogaSeAyu अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान मंत्रालय के 'योग उत्सव' के साथ मिलकर चलाया जाएगा और इस अभियान का मकसद योग और आयुर्वेद को साथ मिलाकर समग्र उपचार प्राप्त करना है।

एक सिक्के के दो पहलू योग और आयुर्वेद

एक बयान में AIIA का कहना है कि आयुर्वेद और योग का विज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इन दोनों का ही उद्भव वेदों में हुआ है। हालांकि दोनों के अपने-अपने फायदे हैं लेकिन अगर दोनों प्राचीन विज्ञान को मिला दिया जाए तो आप इनकी सच्ची शक्ति को महसूस कर सकते हैं।

इसके अलावा हमारा मानना है कि योग और आयुर्वेद दोनों साथ मिलकर आयुर्वेदिक उपचार के आध्यात्मिक पहलू को मजबूत बना सकते हैं, जिसकी मदद से उपचार की वैदिक शक्ति को पहचाना जा सकता है। इसी तरह आयुर्वेद योग करने वाले लोगों को जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की सलाह देता है, जिसकी मदद से समग्र उपचार बेहतर होता है।

योग और आयुर्वेद को साथ मिलाने के फायदे

इस अभियान के बारे में बात करते हुए AIIA की निदेशक डॉ. तनुजा नेसरी ने कहा है कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिखाए गए पथ पर गर्व से आगे बढ़ते हैं और इस साल ये और भी ज्यादा विशेष रहना वाला है क्योंकि हम आजादी का अमृतोत्वस मना रहे हैं। आयुष मंत्रालय ने इस साल योग दिवस की थीम को ब्रांड इंडिया ग्लोबरी पर केंद्रित रखा है, जिसमें भारत के प्रसिद्ध स्थलों का चित्रण किया जाएगा।

#YogaSeAyu अभियान होगा शुरू

उन्होंने कहा कि देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थानों में से एक होने के नाते हमारा मानना है कि योग और आयुर्वेद की शक्ति साथ मिलकर समग्र कल्याण को बढ़ावा दे सकती हैं। ये दोनों एक-दूसरे को फायदा पहुंचा सकते हैं और सभी प्रकार के दोष को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं अगर सही तरीके से इन्हें फॉलो किया जाए। हमारा अभियान #YogaSeAyu जन-जन तक इस संदेश को ले जाने का एक तरीका है, खासकर युवाओं में, जो देश के भविष्य को आकार देने जा रहे हैं।

ये अभियान प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ भारत के मिशन के साथ आगे बढ़ेगा। हम इस अभियान को शुरू करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं और 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

इस तरह होगा प्रचार

2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान संस्थान कई समारोह और गतिविधियां करा रहा है, जिसमें लेक्चर श्रंखला, वर्कशॉप, पोस्ट मेकिंग कंपीटीशन, निबंध लेखन, आसन कंपीटिशन और योग प्रोटोक्ल भी शामिल है।

इन शारीरिक सत्र के अलावा AIIA अपने डिजिटल चैनल पर अभियान को प्रमोट करेगा। ये विचार योग और आयुर्वेद को साथ मिलाकर होने वाले फायदों के बारे में है, जिन्हें हम अपने रोजमर्या के जीवन में शामिल कर सकते हैं, जो कि युवाओं को नए युग के मीडिया का प्रयोग करना सिखाएगा और उन्हें प्रेरित करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source