World Heart Day 2021: इन 10 प्राकृतिक तरीकों से अपने दिल का रखें ख्याल, ताकि धड़कनों की लय रहे बरकरार
World Heart Day 2021: इन 10 प्राकृतिक तरीकों से अपने दिल का रखें ख्याल, ताकि धड़कनों की लय रहे बरकरार
आज के दिन (29 सितंबर) पूरा विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2021) के रूप में मनाता है। हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हम सबको इसका ध्यान रखना चाहिए।
Written By: Atul Modi | Updated : September 29, 2021 8:39 AM IST
जरा सोचिए, अगर हमारा हृदय काम करना बंद कर दे तो हम फिर एक मिनट के लिए भी जीवित रह सकते है, तो फिर हमें इसका ख्याल रखना चाहिए। तभी हम अपने इस जीवन का आनंद ले सकते है। वर्तमान समय में हमारा देश हृदय रोगों के बढ़ते बोझ का सामना कर रहा है। क्योंकि हृदय संबंधी बीमारियों से ज्यादा भारतीयों को कोई अन्य बीमारी नहीं मारती है। हृदय रोग (Heart Diseases) भारतीय पुरुषों और महिलाओं दोनों में सबसे घातक हत्यारे के रूप में उभरा है। आंकड़े बताते है कि भारत में, लगभग 52% हृदय रोग से संबंधित मौतें 70 वर्ष से कम आयु के लोगों में होती हैं।
हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार जो आंकड़े तैयार किए गये हैं, उनसे पता चलता है कि हर 33 सेकण्ड में दिल के दौरे (Heart Attack) से एक व्यक्ति की मौत होती है। भारत में हर वर्ष करीब 20 लाख लोगों की मृत्यु हृदय रोगों की वजह से होती है। शहरी क्षेत्र की आबादी गांव वालों की तुलना में हृदय रोग से तीन गुणा अधिक प्रभावित है।
क्यों बढ़ी रही हैं हृदय से संबंधित बीमारियां - Why Are Increasing Heart Related Diseases:
आज कल के समय में हर इंसान की दिनचर्या, खानपान इनता ज्यादा प्रभावित हो चुका है, कि हृदय से संबंधित बीमारियां सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। यह सभी समस्याएं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक देखाने को मिल रही है। अब पूरे विश्व को जरुरत है। हृदय से जुड़ी समस्याओं के प्रति समय रहते हुए जागरुक होना चाहिए। अन्यथा यह स्वास्थ्य समस्या एक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकती है।
सबसे बड़ा और प्रमुख कारण है खराब जीवनशैली (Bad Habits)। यदि लोगों ने अपनी जीवनशैली में बदलाव नही किया। तो आने वाले समय में हृदय रोग से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
किसी भी प्रकार का तनाव अच्छे स्वास्थ्य के लिए ठीक नही होता है। ऐसे में यदि किसी के जीवन में तनाव ( Stress) है तो वह हृदय से संबंधित रोगों में वृद्धि कर सकता है।
गतिहीन जीवन शैली भी एक एक कारण है। क्योंकि यदि आप एक ऐसी लाइफ जी रहें है जिसमें किसी भी प्रकार की गति नही तो आपका रक्त संचरण ठीक प्रकार से नही होगा। और आप ऐसे में एक हृदय रोगी की श्रेणी में आ सकते है। इसलिए सुबह शाम जरुर टहले।
अनियमित खानपान (Irregular Eating) एक बहुत बुरी आदत है। क्योंकि यदि आपके खाने का समय निर्धारित नही है तो यह आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। क्योंकि यदि आप समय पर सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि का भोजन (Breakfast, Lunch and Dinner) नही करते हैं। तो जरूर आप किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
हृदय रोगों के बढ़ने से कैसे रोकें - How To Stop The Progression of Heart Diseases
आशा आयुर्वेद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की Dr. Chanchal Sharma के मुताबिक, आज की दिनचर्या (Life Style) इतनी खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से अधिकांश लोग हृदयघात (Heart Attack) की चपेट में आ रहे हैं। आयुर्वेद के नियमों एवं सिद्धांतो को आगे रखकर यदि आप कुछ खास बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप हृदय रोगों से आसानी से बच सकते हैं। जैसे:
प्रतिदिन योग, व्यायाम करने की आदल डालें।
हर दिन आप सुबह और शाम के वक्त पैदल चलने की कोशिश करें कम से कम 30 मिनट।
भोजन पूरी तरह से संतुलित लें तथा भोजन में अधिक वसा का सेवन न करें।
खानपान में कम नमक और कम चीनी का इस्तेमाल करें और इसकी जगह पर आप ताजे फल और सब्जियां जरूर शामिल करें।
अपने जीवन में तनाव को बिल्कुल भी जगह न दें और यदि तनाव हो तो योग करके आप इसे दूर कर सकते हैं।
धूम्रपान एवं शराब से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि यह आपके हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
नींद की जरूरत हर किसी को होती है। इसलिए रात में पर्याप्त नींद लें। एक वयस्क के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद आवश्यक है।
अनुलोम-विलोम से फेफड़े और हृदय हमेशा स्वस्थ रहता है। इसलिए इस प्राणायम को अपने जीवन के जरुरी हिस्सा बनाएं।
आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। इसलिए किसी भी रुप में आंवले को भोजन में शामिल करें।
जैतून के तेल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है जो रक्त को साफ करने का कार्य करते है । जैतून के तेल के सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी (Insulin Sensitivity) बढ़ती है। जिससे Blood Pressure संतुलित रहता है।
नोट: यह खास जानकारी विश्व हृदय दिवस 2021 के मौके पर Aasha Ayurveda Super Specialty Hospital की Dr Chanchal Sharma से खास बातचीत के दौरान प्राप्त हुई है।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.