बार-बार चेहरे पर पिम्पल्स क्यों होते हैं? पेट से जुड़ी हो सकती है ये परेशानी, जानिए डाइजेशन और स्किन के बीच का कनेक्शन

स्किन प्रॉब्लम्स को आमतौर पर बाहरी कारणों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक ना हो और अगर गट ठीक तरीके से काम ना कर रहा हो तो आपके चेहरे पर कुछ लक्षण दिखायी दे सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 5, 2025 12:17 AM IST

Symptoms of poor digestion on skin-क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए लोग चेहरे पर क्लिंजर से लेकर म़ॉइस्चऱाइजर जैसे स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, मेंटल हेल्थ बेहतर रखने के लिए मेडिटेशन किया जाता है। जबकि पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी और ब्लोटिंग से आराम पाने के लिए दवाएं खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि स्किन, पाचन तंत्र और मेंटल हेल्थ से जुड़ी ये सभी समस्याएं आपके पेट की हेल्थ से जुड़ी हुई हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट और कपिवा के चीफ इनोवेशन ऑफिसर डॉ.गोविंदराजन (Dr. Govindarajan, Chief Innovation Officer, Kapiva) के अनुसार अगर आपका पेट के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा तो इस पूरी गड़बड़ी का असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम, दिमाग और आपकी स्किन पर भी दिखायी दे सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के अंदर एक ऐसे इको सिस्टम के तहत काम चलता है जहां ब्रेन से लेकर स्किन और आपका गट एक-दूसरे से जुड़कर काम करते हैं। जैसे जब आपके गट में सूजन बढ़ (Inflamed Gut)  जाती है तो आपकी स्किन पर एक्ने और पिम्पल्स जैसी समस्याएं बढ़ जाती (When the gut is inflamed, the skin may break out) हैं। वहीं, जब आपकी पाचनशक्ति कमजोर पड़ने लगती है तब दिमाग को भी फोकस कर पाने में दिक्कत आती  (Poor focus) है। इसी तरह जब आपका मेंटल स्ट्रेस बढ़ने लगता है तब स्किन का ग्लो कम होने लगता (Causes of glowless skin) है।

कौन-सी स्किन प्रॉब्लम्स कमजोर गट हेल्थ के लक्षण हैं? - Skin problems related to poor gut health.

साल 2022 में जर्नल नेचर रिव्यूज (Nature Reviews Gastroenterology & Hepatology) में छपी एक स्टडी में कहा गया कि गट में चल रही गड़बड़ियों का सीधा असर स्किन पर पड़ता है। इससे स्किन में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता (inflammatory skin conditions) है। आयुर्वेद के अनुसार, पेट के अंदर अगर सबकुछ ठीक ना हो तो ये स्किन प्रॉब्लम्स तेजी से बढ़ (Causes of skin problems) सकती हैं-

एक्ने और पिम्पल्स-Acne and pimples

जब शरीर में अमा (Ama) या टॉक्सिंस का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है और गट इसे साफ नहीं कर पाता तब स्किन पर पिम्पल्स, एक्ने और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

चेहरा डल दिखायी देना-Skin dullness.

शरीर में हानिकारक तत्वों का स्तर बढ़ने से चेहरे की चमक कम हो सकती है। स्किन धीरे-धीरे ड्राई और रफ दिखायी देने लगती है और चेहरे का ग्लो कम हो जाता (Chehare ka glow kam hone ke karan) है।

स्किन पर रैशेज बढ़ना- Rashes on skin.

शरीर में गंदगी बढ़ने से इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। इन कारणों से स्किन पर रैशेज या चकत्ते दिखायी (Rashes on skin causes) दे सकते हैं।

गट हेल्थ बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?-Ayurvedic tips to boost gut health.

  1. आपके गट में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप त्रिफला चूर्ण (Triphala powder for gut) का सेवन करें।
  2. रोजाना एलोवेरा जूस पीने से भी गट की सफाई (Benefits of drinking Aloe Vera Juice for gut health) होती है और इससे आपको हल्का और एनर्जेटिक भी फील होता है। साथ ही स्किन पर निखार भी आता है।
  3. हमेशा घर का ताजा बना खाना खाएं। जंक फूड (Junk foods) और ठंडे फूड्स खाने से बचें।
  4. रात का खाना सोने से कम से कम 3-4 घंटे पहले ही खा लें। जल्दी खाना खाने से जहां खाना अच्छी तरह पच सकेगा और आप रात में आराम की नींद सो सकेंगे। नींद पूरी होने से गट हेल्थ में सुधार आता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे क्या हैं?

गुलाब जल आपकी स्किन को ठंडक देता है और सन बर्न जैसी परेशानियों से आराम दिलाता है। इसी तरह गुलाब जल स्किन की रंगत भी निखारता है।

कमजोर गट हेल्थ के लक्षण क्या हैं?

अगर किसी की गट हेल्थ ठीक ना हो तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही चेहरे पर पिम्पल्स, थकान, मूड स्विंग्स और पेट में दर्द जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।    

स्किन पर बार-बार पिम्पल्स क्यों होते हैं?

स्किन में सीबम अधिक बनने, स्किन की ठीक तरह से सफाई ना करनें और अनहेल्दी डाइट  के कारण स्किन पर पिम्पल्स बार-बार हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source