
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 16, 2023 11:04 AM IST
Putting oil in Navel : आयुर्वेद में किसी भी समस्या का इलाज नैचुरल तरीकों से किया जाता है। इन नैचुरल तरीकों में नाभि में तेल डालना भी शामिल है। नाभि में तेल डालना एक प्राचीन परंपरा है। कई बड़े-बुजुर्ग आज भी अपनी नाभि में तेल डालते हैं। इससे न सिर्फ आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी आपको काफी लाभ होता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को बेहतर करने के साथ-साथ शरीर में अंतुलित हार्मोंस को भी कंट्रोल करता है। नियमित रूप से आप नाभि में तेल डालते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर, ड्राई स्किन, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसी कई छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। नाभि में आप कई तरह के तेल डाल सकते हैं। कुछ ऐसे तेल हैं, जिससे आपको काफी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे असरदार तेल के बारे में-
गाजियाबाद स्वर्ण जयंती में स्थित परामर्थ आश्रण के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि शरीर की अलग-अलग समस्याओं के लिए आप नाभि में अलग-अलग तेल को डाल सकते हैं। आमतौर पर पहले के समय में बुजुर्ग नाभि में नियमित रूप से सरसों तेल का डालते थे। यह काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा आप नाभि में कई अन्य तरीकों के तेल को डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप नाभि में नारियल का तेल डाल सकते हैं। यह आपकी स्किन को कोमल करता है। साथ ही फटे लिप्स की परेशानी को भी कम कर सकता है।
नाभि में बादाल का तेल भी डाल सकते हैं। बादाम के तेल से आपके चेहरे की झुर्रियां- फाइन लाइंस कम हो सकती हैं। इसके अलावा यह पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानी को भी कम कर सकता है।
शरीर के वजन को तेजी से घटाने के लिए आप नाभि में ऑलिव ऑयल को डाल सकते हैं। यह कमर दर्द और बॉडी में होने वाले दर्द को भी कम कर सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में 2 से 3 बूंदें ऑलिव ऑयल डालें।
फटे होठों से लेकर हाई ब्लड प्रेशर औक कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को कम करने के लिए सरसों का तेल काफी असरदार होता है। इसके लिए रोजाना रात में होने से पहले 2 बूंदें नाभि में डालें। इससे आपकी आंखों की रोशनी भी बेहतर होगी। साथ ही बालों से जुड़ी परेशानी भी कम होगी।
नाभि में तिल का तेल डालना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आपके समग्र विकास के लिए फायदेमंद है। जोड़ों में दर्द और हड्डियों में होने वाले दर्द के लिए तिल का तेल काफी प्रभावी होता है।
नाभि में इन खास तेलों को डालने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी वजह से काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।