
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 18, 2023 12:29 PM IST
Leaf for Uric Acid : यूरिक एसिड हमारे ब्लड में जमा एक गंदा पदार्थ होता है। यह हमारे शरीर में प्यूरीन नामक केमिरल के टूटने से बनता है। ब्लड में इसकी अधिकता होने की वजह से यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा हो लगता है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी दर्द, सूजन, लालिमा जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसी स्थिति से जूझ रहे मरीजों को डॉक्टर प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। साथ ही कुछ ऐसी चीजों को लेने की सलाह देते हैं, जिससे यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने वाली कुछ हेल्दी पत्तियां ?
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में धनिया की पक्तियां फायदेमद होती हैं। इस पत्ती का सेवन करने के लिए धनिया की पत्तियों को अच्छे से पीसकर इसे पानी में मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
करी पत्ता भी आपके ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर सकता है। इससे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ बाहर होते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 10 से 15 पत्तियों को डालें और करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इस पानी का सेवन करें। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है।
पान के पत्तों के प्रयोग से भी यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है। इशके पत्तों का अर्क आपके ब्लड में यूरिक एसिड के क्रिस्टल को बाहर फेंकता है। इसे आप नियमित रूप से कच्चा चबा सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
मेथी की पत्तियों को चबाकर खाने से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसकी पत्तियों से आप सब्जी, पराठे और पूरी जैसी चीजें बनाकर खा सकते हैं। साथ ही डिटॉक्स वॉटर या फिर ड्रिंक्स के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
आयुर्वेद में तुलकी की पत्तियों का काफी ज्यादा महत्व है। अगर आप नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों को चबाते हैं, तो इससे काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, तुलसी की पत्तियों को चबाने से आपका मस्तिष्ट विकास भी बेहतर होता है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप इन पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।