प्रोटीन और फाइबर में से फोकस किस पर करें? डॉक्टर ने बताया क्या है ज्यादा सही

Body Ko Fit Rakhne Ke Liye Diet Kaise Ho: क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन और फाइबर में से हमारे शरीर के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं वह क्या कहते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 17, 2025 6:30 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Rohit Sane

Protein Or Fiber Diet Mai Shamil Karne Ke Fayde: जब बात हेल्दी डाइट की आती है तो कई डॉक्टर और अन्य सलाहकार कहते हैं कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें। लेकिन हमें यह कैसे पता चलेगा कि हमारे लिए क्या लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद है? क्या आप जानते हैं प्रोटीन कब लिया जाता है? या यह जानते हों कि फाइबर की मात्रा किन लोगों को बढ़ानी चाहिए? प्रोटीन और फाइबर, दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण तत्व हैं जो हमारी सेहत को बनाए रखने के लिए फायदेमंद होते हैं। 

इस विषय में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। तो फिर कैसे पता चलेगा कि क्या सही है और क्या गलत? इसलिए आज हम आपको इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने द्वारा बताए प्रोटीन और फाइबर लेने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि आपको प्रोटीन में फोकस करना चाहिए या फिर फाइबर में। आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

क्या है प्रोटीन

डॉक्टर ने बताया कि 'प्रोटीन हमारे शरीर को बिल्डिंग ब्लॉक होता है। मसल, हार्मोन, इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करनाहै, तो यह सब प्रोटीन पर डिपेंड करते हैं।' यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग अपनी डाइट में प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन के अन्य सोर्स को शामिल करते हैं।

किन लोगों को प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?

डॉक्टर ने वीडियो में बताया कि 'वह लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, मसल्स की रिकवरी करना चाहते हैं या स्ट्रेंथ चाहते हैं। ऐसे लोगों को दिनभर में खाए जाने वाले हर मील में प्रोटीन को ऐड करना चाहिए।' लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाकी लोगों को प्रोटीन की जरूरत नहीं है। प्रोटीन सभी के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों को इसकी अधिक जरूरत हो सकती है।

फाइबर क्या काम करता है?

आपको बता दें कि 'फाइबर का काम प्रोटीन से अलग होता है। यह डाइजेशन को स्मूथ करता है, गट को क्लीन रखने का काम करता है और शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद होता है।' इसके अलावा फाइबर किन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके बारे में भी डॉक्टर साने ने बताया है।

फाइबर किन समस्याओं को ठीक करता है?

अगर किसी को कॉन्स्टिपेशन, ब्लोटिंग, एसिडिटी या क्रेविंग हो रही है तो उन्हें अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्सको शामिल करना चाहिए। यह बेस्ट काम करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जब दोनों ही हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं तो फोकस किस पर किया जाए?

डॉक्टर ने बताया कि दोनों ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, क्योंकि प्रोटीन आपकी बॉडी बिल्ड करता है और फाइबर आपकी बॉडी क्लीन करता है। इसलिए डॉक्टर ने सलाह दी कि लंच में फाइबर और प्रोटीन का कॉम्बो जैसे दाल और सलाद, पनीर और वेजीस, स्प्राउट्स और पीनट आदि।

साथ ही डिनर के लिए डॉक्टर ने बताया कि हल्का प्रोटीन डाइट लें. जैसे दाल, सूप अंडा। दोनों का बैलेंस ही परफेक्ट हेल्थ देता है। इसलिए आप दोनों ही पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करें।

Highlights

  • प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बॉडी बिल्डिंग का काम करता है।
  • फाइबर इनटेक बॉडी को क्लीन करने का काम करता है।
  • इन दोनों को डाइट में बैलेंस रखने से हेल्थ बनी रहती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

100 ग्राम मूंगफली में कितना प्रोटीन होता हैं?

100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है।

वजन घटाने के लिए क्या खाएं?

वजन घटाने के लिए आप फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

क्या प्रोटीन पाउडर लेना सेफ है?

अगर प्रोटीन पाउडर अच्छी क्वालिटी का है और उसे अन्य सभी बातों का ध्यान रखते हुए सही मात्रा में लिया जा रहा है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सेफ माना जाता है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार इसे लेना अच्छा विकल्प हो सकता है।

शरीर के वजन के अनुसार कितना प्रोटीन लेना चाहिए

अगर व्यक्ति जिम या व्यायाम आदि नहीं करता है तो उन्हें रोजाना अपने शरीर के प्रति किलोग्राम के अनुसार 0.8 से 1 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए। वहीं जो लोग जिम या एक्सरसाइझ करते हैं, वे रोजाना अपने शरीर के वजन प्रति किलोग्राम के अनुसार 1.5 से 1.7 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source