
Also Read
Drinking water after bathroom visits: आयुर्वेद में स्वस्थ शरीर के लिए पानी पीने के कई नियम बताए गए हैं। जैसे सोने से पहले कियतना पानी पीना चाहिए और सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना शरीर की सफाई के लिए जरूरी हैं। इसी तरह खाना खाने से पहले, कसरत करने के पहले और बाद में भी पानी पीते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। पेशाब करने से पहले और बाद में जिन लोगों को पानी पीने की आदत है उन्हें भी बता दें कि इसके लिए भी आयुर्वेद और डॉक्टरों द्वारा कुछ नियम बताए गए हैं। जी हां, बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि पेशाब करने के बाद या बाथरूम जाने से पहले उन्हें कितना पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं कि पेशाब करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए।
आयुर्वेद के नियमों के अनुसार, पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। दरअसल, आपका ब्लैडर और किडनी पेशाब के माध्यम से शरीर की सफाई करने करने का काम करते हैं। यूरीन के जरिए शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस को शरीर को से बाहर निकालने में मदद होती है। बाउल और ब्लैडर को खाली करने के लिए शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर पेशाब करने के ठीक बाद आप पानी पीते हैं तो ऐसे मे ब्लैडर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी प्रेशर बढ़ता है, जिससे पूरी पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पेशाब करने के ठीक बाद पानी पीने की बजाय कुछ समय रूककर उसके बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है।
अगर आपको पेशाब करने के बाद प्यास लगती है तो कुछ देर रूककर ही पानी पिएं। अगर आप ऐसा करते रहे हैं कि पेशाब करने के ठीक बाद पानी पीते हैं तो आपको बता दें कि आपकी यह आदत आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पेशाब करने के बाद 20 मिनट तक रूकने के बाद ही पानी पिएं। इससे पेशाब करने के बाद किडनियों और ब्लैडर को थोड़ी देर आराम मिलेगा। साथ ही पानी पीने से होने वाले सभी फायदे आपको मिल सकेंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।