हेल्दी होने के बावजूद इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, हो सकते हैं नुकसान

यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही स्थितियों के बारे में जिनमें आंवले का सेवन नुकसान हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 18, 2022 2:06 PM IST

Amla Side Effects: आंवला सर्दियों के मौसम के सबसे हेल्दी फल है और भारत में आंवले के फल का सेवन लोग कई स्वादिष्ट तरीकों से करते हैं। आंवला सर्दियों में शरीर को मौसमी बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रहने में मदद करता है। वहीं, आंवले में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम के साथ-साथ स्किन, बालों और लिवर जैसे अंगों की भी हेल्थ सुधारता है। आयुर्वेद में भी आंवला का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी बताया गया है और आंवले का चूर्ण, च्यवनप्राश और आंवले का रस पीने की सलाह आयुर्वेदिक तरीके से उपचार के दौरान अक्सर दी जाती है। लेकिन, अगर आंवले का सेवन सावधानी से ना किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। ( Side Effects of eating Amla or Indian Gooseberries)

बिना सोचे-समझे ना खाएं आंवला, हो सकते हैं ये नुकसान

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ विशेष स्थितियों जैसे किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति या शारीरिक अवस्थाओं (बुढ़ापा, प्रेगनेंसी या पीरियड्स) में आंवले के सेवन के नियम बदल जाते हैं। इसी तरह कुछ लोगों को इस हेल्दी फल का सेवन बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही स्थितियों के बारे में जिनमें आंवले का सेवनकरने से नुकसान (Amla Side Effects In Hindi) हो सकता है।

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से परेशान लोग

ऐसे लोग जिनका पाचन तंत्र कमजोर हो या जिन्हें बार-बार एसिडिटी, पेट फूलने और खट्टी डकारें आने की शिकायत होती है उन्हें आंवले का सेवन सावधानी से करना चाहिए। दरअसल, आंवला एक खट्टा फल है और इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है। इससे एसिडिटी की समस्याबढ़ सकती है और लोगों को परेशानी हो सकती है।

सर्जरी होने के बाद

किसी तरह की सर्जरी या ऑपरेशन के बाद भी आंवले का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि, आंवले में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में रक्त के स्राव या ब्लीडिंग की प्रक्रिया को उत्तेजित कर सकते हैं। इससे ब्लड लॉस हो सकता है और शरीर में खून कम होने से मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन और हाइपोक्सिमिया जैसी गम्भीर स्थितियों का रिस्क बढ़ जाता है।

इसके साथ ही एनिमिया के मरीजों, ड्राई स्किन वाले लोगों और पेशाब से जुड़ी परेशानियों या यूटीआई में भी आंवले का सेवन ना करने या सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। इसीलिए, अगर आंवले का जूस पीने या आंवला खाना चाहते हैं तो अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में अपने डॉक्टर को जानकारी दें और उनकी सलाह के अनुसार ही आंवले को अपनी डाइट में शामिल करें।