मानसून में क्या खाएं? आयुर्वेद के अनुसार जानिए कैसा हो हमारा डाइट रूटीन

मानसून के मौसम में पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं, जिसकी वजह है खराब खान-पान. मानसून के दौरान कैसी हो आइडियल डाइट इसकी जानकारी होनी जरूरी है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : July 20, 2022 7:01 AM IST

हर मौसम का अपना अलग मज़ा होता है. अलग-अलग मौसम में तरह तरह की फल सब्जियों का सेवन करना जरूरी है. क्योंकि हर मौसम के हिसाब से इससे शरीर को पोषण मिलता है. ठीक उसी तरह मानसून के मौसम में भी अपनी डाइट का विशेष ध्यान देना चाहिए. मानसून के दौरान अगर खान पान में लापरवाही बरती गयी तो इसका खामियाजा पेट को झेलना पड़ सकता है. इस मौसम में डाइजेशन काफी कमजोर हो जाता है. साथ ही एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है. इस मौसम में जीवाणु भी सबसे ज्यादा पनपते हैं, इनसे सुरक्षित रहने के लिए डाइट का ख्याल रखना चाहिए. बारिश के मौसम में शरीर बीमार ना पड़े, वायरस से बचा रहे इसके लिए कुछ इस तरह अपनी डाइट प्लान करें.

आयुर्वेद के अनुसार मानसून में कैसी हो आइडियल डाइट

  • मानसून में हल्की डाइट लें.
  • चावल, जौ, गेहूं से बना हल्का खाना खाएं.
  • रोज के खाने में देसी घी, दालें, चना शामिल करें.
  • खाना खाने से पहले अदरक के छोटे से टुकड़े के साथ सेंधा नमक का सेवन करें.
  • सब्जियों का सूप अपने आहार में शामिल करें.
  • मानसून में पानी को उबाल कर शहद मिलाकर पीना चाहिए.
  • बरसात में हरे सलाद से पहरेज करना चाहिए.
  • डाइजेशन को बेहतर रखने के लिए तरल पदार्थ लें.
  • बारिश के मौसम में बासी खाना और पत्तेदार हरी सब्जियां ना खाएं.
  • मानसून में दही, रेड मीट से पहरेज करें. दही से बने छाछ का सेवन करना अच्छा रहता है.
  • बारिश के मौसम में खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें.

मानसून के दौरान खान-पान का ख्याल विशेष तौर पर करना चाहिए. डाइट में इन चीजों का ख्याल रखेंगे तो, मानसून में होने वाली पेट से जुड़ी बिमारियों से बचे रहेंगे.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source