बच्चों को रात में क्या खिलाना चाहिए?

आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार बच्चों को रात में क्या खिलाना चाहिए, किन चीजों से बचना चाहिए और किस समय भोजन कराना सबसे अच्छा होता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 3, 2025 10:11 PM IST

आज के समय में बच्चों के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेरेंट्स कई तरह की चीजों को अपनाते हैं। बच्चों की सेहत और विकास के लिए सिर्फ दिन का खाना ही नहीं, रात का भोजन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। आयुर्वेद के अनुसार, बच्चों के शरीर में अग्नि (पाचन शक्ति) दिनभर की गतिविधियों के बाद शाम को थोड़ी कमजोर हो जाती है। इसलिए रात का खाना हल्का, सुपाच्य और पोषक होना चाहिए, ताकि बच्चे को अच्छी नींद आए और शरीर को पूरा पोषण मिल सके। अ

आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार बच्चों को रात में क्या खिलाना चाहिए, किन चीजों से बचना चाहिए और किस समय भोजन कराना सबसे अच्छा होता है।

आयुर्वेद में बच्चों के रात के भोजन का महत्व

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार, बच्चों का शरीर लगातार बढ़ रहा होता है। उनका पाचन तंत्र (अग्नि) अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए उन्हें ऐसा भोजन देना चाहिए जो न केवल पचने में आसान हो बल्कि उनकी वृद्धि (Growth), बुद्धि (Intelligence) और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को भी बढ़ाने में मददगार होता है।

रात को बच्चों में क्या खिलाना चाहिए

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, बच्चों को रात में ऐसी चीजें खाने के लिए देनी चाहिए, जिससे पेट पर अतिरिक्त बोझ न पड़ें। आप रात को बच्चों को नीचे बताई गई चीजें खिला सकते हैं।

1. दूध (Milk)

आयुर्वेद में रात में दूध को सबसे उत्तम भोजन माना गया है। दूध ओजस (शरीर की शक्ति) को बढ़ाता है। बच्चों को सोने से पहले हल्का गर्म दूध देना चाहिए। दूध में थोड़ी हल्दी या इलायची पाउडर डाल सकते हैं।

2. खिचड़ी या दलिया

रात में बच्चों के लिए मूंग दाल खिचड़ी या सूजी दलिया बहुत अच्छा विकल्प है। खिचड़ी में थोड़ा घी डालने से यह और पोषक बन जाती है।

3. रोटी और सब्जी

अगर आपका बच्चा 8 साल से ज्यादा उम्र है तो आप रात को खाने में उसे लौकी, तुरई जैसी हल्की सब्जियां 1 से 2 रोटी के साथ दे सकते हैं। इन सब्जियों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो नींद के दौरान शरीर को रिपेयर करते हैं।

4. सूप या दाल का पानी

अगर बच्चा ज्यादा भारी भोजन नहीं लेना चाहता तो मसूर दाल का पानी, मूंग का सूप या वेजिटेबल सूप देना अच्छा विकल्प है।

यह शरीर में हाइड्रेट करके पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है।

रात में बच्चों को क्या नहीं देना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थ बच्चों को रात में नहीं देने चाहिए क्योंकि ये पाचन को कमजोर करते हैं। जब पाचन तंत्र कमजोर होता है तो नींद में परेशानियां आती हैं।

तली-भुनी चीजें

चॉकलेट या मीठा अधिक

मसालेदार खाना

फास्ट फूड

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source