Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अदरक का सेवन करने से आपके शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसे किसी रेसिपी के साथ सेवन करने से किसी भी चीज का स्वाद और फ्लेवर काफी बढ़ जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक अदरक का प्रयोग खांसी जुकाम, डाइजेस्टिव डिसऑर्डर जैसी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। सोंठ या ड्राई जिंजर और अदरक में अलग-अलग गुण पाए जाते हैं। ताजे अदरक को अगर गुड़ के साथ खाया जाए तो डाइजेस्टिव फायर स्टिमुलेट होता है। वहीं सोंठ का प्रयोग गैस, पेट फूलना और कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, अदरक के मुकाबले सोंठ अधिक लाभदायक होता है। सोंठ गैस, पेट फूलना जैसी समस्याओं को ठीक करने में समर्थ रहता है। अदरक का सेवन करने से वात दोष बढ़ता है बल्कि सोंठ का सेवन करने से यह बैलेंस होता है। इसलिए अगर आप सुबह उठ कर अदरक का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र की समस्याओं के लिए सही नहीं है। बजाए आप सुबह-सुबह सोंठ का पानी पी सकते हैं। सोंठ का सेवन करने से कई सारी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, जबकि अदरक का सेवन करने से वह समस्याएं बढ़ सकती हैं इसलिए आपको सोंठ का सेवन करना चाहिए।
सोंठ एक लैक्सेटिव का काम करता है और कब्ज की समस्या को ठीक करने में काफी लाभदायक होता है। अगर आपको सुबह-सुबह बाउल क्लियर करने में दिक्कत आती है तो आपको एक गिलास सूखे अदरक को पानी में मिला कर और उसे उबाल कर सुबह-सुबह पी लेना चाहिए।
सोंठ में स्निग्धा और नॉन ड्राइंग गुण होते हैं जिसकी वजह से इसका प्रयोग लंबे समय तक किया जा सकता है। इसे रोजाना प्रयोग करने के बजाय कुछ दिनों में एक बार खाएं। आप चाहें तो चाय, काढ़े आदि में अदरक को डालकर भी सेवन कर सकते हैं। नहीं तो इसको उबलते हुए पानी में डाल कर पीना ही इसका बेस्ट तरीका है।
सोंठ से कफ कम होता है जबकि अदरक से यह बढ़ता है। इसलिए जब आपको मौसमी बीमारियां जैसे ठंड लगना, सर्दी हो जाना या जुकाम होना आदि होती हैं तो आपको सोंठ का सेवन करने की ही सलाह दी जाती है। अगर आप को इस तरह का कोई भी रेस्पिरेटरी लक्षण है तो आपको सोंठ को ही प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि अगर आप ताजा अदरक का प्रयोग करते हैं तो इससे आपकी स्थिति थोड़ी और खराब हो सकती है।
सोंठ को खाने का सबसे बेस्ट तरीका है पहले दो गिलास पानी को उबाल लें। इसके बाद इसमें एक इंच सूखा अदरक डाल ले। अब इसे तब तक पकने दें जब तक यह एक गिलास नहीं बन जाता। इसके बाद इसे ठंडा होने दें और हल्के गर्म होने पर पी लें।
निष्कर्ष: सोंठ आपको ज्यादा लाभ देता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अदरक पूरी तरह से नजर अंदाज कर देना चाहिए। उसको केवल पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में प्रयोग नहीं करना चाहिए।