अश्वगंधा और शहद खाने से दूर होते हैं शरीर में छिपे ये 5 रोग! जानें किस मर्ज को नष्ट करता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा

Benefit of ashwagandha with honey : अश्वगंधा और शहद का उपयोग चिंता, अनिद्रा से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। जानें इसके अन्य फायदे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 4, 2023 9:34 AM IST

Benefit of ashwagandha with honey : आयुर्वेद में ऐसे तमाम नुस्खों के बारे में जिक्र किया जाता है, जो हमारी सेहत को सुधारने का काम करते हैं। बरसों से इन नुस्खों को लोग आजमाते आ रहे हैं, जिसकी वजह से ये विश्वास अभी भी टिका हुआ है कि ये नुस्खे आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अश्वगंधा और शहद का एक साथ सेवन करने से क्या होता है? अगर नहीं तो आपको बताते हैं कि कैसे शहद और अश्वगंधा का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने का काम करता है। अश्वगंधा और शहद का उपयोग चिंता, अनिद्रा से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इस चमत्कारी मिश्रण के सेवन से होने वाले शरीर को कुछ जरूरी लाभ।

अश्वगंधा और शहद के मिश्रण के जबरदस्त फायदे (Health benefits of ashwagandha with honey )

1-कोलेस्ट्रॉल होता है कम

नियमित रूप से अश्वगंधा और शहद का मिश्रण वयस्कों में कोलेस्ट्रॉल को कमकरने का काम करता है, जिसकी वजह से हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और शहद में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटेरी गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

2-सूजन में

अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन व्यक्ति के जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में लाभकारी माना जाता है। इस मिश्रण में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटेरी प्रभाव जोड़ों में सूजन और दर्द को बाहर निकालने का काम करता है। दरअसल शहद में एंटीऑक्सीडेंट और जलनरोधी प्रभाव पाए जाते हैं जबकि अश्वगंधा में ऐसे एक्टिव इंग्रीडियंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करने के साथ-साथ कोशिकाओं में तनाव से होनी वाली सूजन को कम करते हैं।

3-आंखों के लिए हेल्दी

अश्वगंधा और शहद का मिश्रण, आंखों में संक्रमण, ड्राई आई और आंखों में सूजन को कम करने में बेहद प्रभावी है। दरअसल अश्वगंधा में विथेनोलाइड नाम का यौगिक होता है, जो आंखों की नसों में होने वाले ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाकर रोशनी को बेहतर बनाता है।

4-तनाव और अनिद्रा में

अगर आप तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन शुरू कर देना चाहिए। ऐसा मानना है कि नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन प्राकृतिक शामक के रूप में काम करता है और आपको चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों से उबारने में मदद करता है। शहद आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

5- कितने दिन में होता है असर

अश्वगंधा और शहद के मिश्रण से होने वाले फायदों में कुछ दिनों से लेकर कुछ सप्ताह तक का वक्त लग सकता है । हालांकि शुरू में लोगों को अपने मूड या फिर एनर्जी लेवल में बदलाव महसूस हो सकता है और ऐसा होने में लगभग दो सप्ताह का वक्त लगता है। लेकिन एक से दो महीने में इसके प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source