Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शमिता शेट्टी को होने वाली बीमारी एंडोमेट्रियोसिस का आयुर्वेदिक उपचार क्या है, जानिए एक्सपर्ट से

Shamita Shetty Endometriosis: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। आइये जानते हैं उस वीडियो में ऐसा क्या है और किस बीमारी से जूझ रही हैं शमिता शेट्टी? क्या आयुर्वेद में इसका इलाज संभव है?

शमिता शेट्टी को होने वाली बीमारी एंडोमेट्रियोसिस का आयुर्वेदिक उपचार क्या है, जानिए एक्सपर्ट से

Written by Atul Modi |Updated : May 15, 2024 9:36 PM IST

बिग बॉस-15 की कंटेस्टेंट रह चुकी शमिता शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस को एक चौंका देने वाली खबर दी है। उन्होंने बताया कि वह एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी से ग्रसित होने के कारण उन्हें अभी सर्जरी (Shamita Shetty Endometriosis Surgery) करानी पड़ी है। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध किया की आप सभी इसके बारे में सर्च करें और लक्षण दिखते ही टेस्ट कराएं क्योंकि इस बीमारी के बारे में आसानी से पता भी नहीं चलता है और यह बहुत कष्दायक होता है। इस एक खबर ने एंडोमेट्रियोसिस के बारे में जानने की लोगों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया।

आइए जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस क्या है ?

एंडोमेट्रियोसिस के विषय में सटीक जानकारी देते हुए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि, ''एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं के प्रजनन अंग, गर्भाशय से जुड़ी बीमारी है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पूरी जानकारी होती है। दरअसल, एंडोमेट्रियल टिशू की परत टूटने की वजह से महिलाओं का पीरियड्स आता है, लेकिन जब यही टिशू गर्भाशय के बाहर ओवरी या फेलोपियन ट्यूब तक बढ़ जाता है तो एंडोमेट्रिओसिस की समस्या दिखाई देती है। पीरियड्स के दौरान ब्लड के रूप में गर्भाशय के टिशू तो शरीर से बाहर आ जाते हैं लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में फैलकर विकसित होने वाले टिशू शरीर में रहकर महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं।''

एंडोमेट्रियोसिस से बचाव के लिए आप क्या कर सकते हैं?

आयुर्वेद के अनुसार, यह बीमारी शरीर में मौजूद तीन दोष- वात, पित्त, कफ के असंतुलन के कारण होता है इसलिए आप उपचार के साथ कुछ सावधानियां बरत कर इस बीमारी के जोखिम से अपना बचाव कर सकते हैं। आप अपने आहार में कुछ परिवर्तन करके संतुलित मात्रा में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। आप तनाव से जितना हो सकते दूर रहें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। मसालेदार, तली हुई चीजें, नशीले पदार्थ, अत्यधिक कैफीन आदि के सेवन से बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

एंडोमेट्रियोसिस का आयुर्वेदिक उपचार है संभव

डॉ चंचल शर्मा कहती हैं कि, आयुर्वेद की खास बात है कि इसमें किसी भी बीमारी के रुट कॉज को समझते हुए फिर इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाती है। एंडोमेट्रियोसिस में भी शरीर के अंदर पाए जाने वाले तीन दोषों का संतुलन बिगड़ जाता है इसलिए उसे नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां, मालिश, पंचकर्म थेरेपी, डाइट, एक्सरसाइज आदि की सहायता ली जाती है। और इस प्रकार जब स्थिति नियंत्रित हो जाए तो महिला मां भी बन सकती है। आप अपने शरीर के दर्द को नजरअंदाज न करें बल्कि अपने आसपास स्थित किसी डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

About the Author

... Read More