Ayurveda Tips For Drinking Coffee: कॉफी पीने को लेकर क्या है आयुर्वेद की सलाह, जानिए एक्सपर्ट टिप्स

अगर आपको कॉफ़ी पीना पसंद है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है, जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 14, 2021 4:57 PM IST

हम में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी (Coffee) से करते हैं, इसके बाद पूरे दिन वह छह से सात कप का सेवन करते हैं। लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इसके अत्यधिक सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, यदि आप एक कॉफी लवर हैं औरआप इस डेली ड्रिंक्स के बिना नहीं कर सकते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कॉफ़ी पीने को लेकर आयुर्वेद क्या कहता है।

कॉफी पीने को लेकर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर अपर्णा पद्मनाभन के अनुसार, कॉफी एक 'उत्तेजक' है जिसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके सेवन के बारे में सावधान रहने के कारणों को सूचीबद्ध किया है।

  1. कॉफी को खाली पेट पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है।
  2. अगर आपको एंग्जाइटी, एसिडिटी और अत्यधिक सूखापन (Excess Dryness) की शिकायत है तो कॉफी में दूध में घोलें।
  3. अतिरिक्त सूखापन (Excess Dryness) का मुकाबला करने के लिए ब्लैक कॉफी में एक चम्मच घी मिलाना अच्छा है।
  4. अगर आपको नींद में खलल पड़ता है तो दोपहर 3 बजे के बाद कॉफी पीने से बचें।
  5. रजोनिवृत्ति (Menopause), चर्म रोग, बेचैनी होने पर कॉफी पीने से बचें।
  6. कॉफी में बहुत सारे 'रजस' या सक्रिय ऊर्जा होती है। इसलिए, यदि आपको सुस्ती है, तो सुबह 8-10 बजे के बीच एक कप लेना अच्छा है।
  7. इसे मिड मील ड्रिंक के रूप में लेने से बचें क्योंकि यह पाचन को कमजोर कर सकता है और आपको अपने भोजन के लिए भूख नहीं लगेगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source