Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
CBD Oil Benefits and Side Effect in hindi: सीबीडी ऑयल भांग के पौधे से निकाला गया तेल है। यह कैनबिस पौधे का 40% अर्क होता है। इस ऑयल की मदद से पुराने दर्द और मानसिक तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में CBD ऑयल की बिक्री वैध है। हाल ही में सुशांत सिंह केस में सीबीडी ऑयल का जिक्र हुआ था, जिसमें कहा गया है कि रिया, सुशांत को सीबीडी ऑयल देती थी। इस ऑयल के जैविक प्रभाव अभी तक निर्धारित नहीं हुए हैं। भारत में इसकी बिक्री वैध है और इसका इस्तेमाल यहां काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है।
सीबीडी ऑयल या कैनाबिडियोल सबसे पहले मष्तिष्क को प्रभावित करता है। हालांकि, इसके प्रभावों के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। कैनबिडिओल मस्तिष्क के केमिकल्स को टूटने से रोकता है, जो मनोदशा, दर्द और मानसिक कार्य को प्रभावित करता है।
2900 ई.पू से ही इस तेल का इस्तेमाल शरीर में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। हाल ही के रिसर्च से पता चला है कि सीबीडी सहित मेरुआना में कुछ ऐसे घटक होते हैं, जो दर्द को ठीक करने के काम आते हैं।
सीबीडी ऑयल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह चिंता और अवसाद को कम करने में आपकी मदद कर सता है। इस ऑयल का दवाओं में इस्तेमाल कर चिंता और अवसाद का इलाज किया जाता है। इसके कई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं। जैसे- चिड़चिड़ापन, नींद आना, सिर दर्द और यौन रोग जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
कैंसर से संबंधित लक्षणों को कम करने में सीबीडी ऑयल आपकी मदद कर सकता है। कैंसर के इलाज के दौरान होने वाले दुष्प्रभाव जैसे- उल्टी, मतली और दर्द में राहत दिलाने में यह आपकी मदद कर सकता है।
सीबीडी ऑयल दिल और संचार प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हाल ही के रिसर्च में इस बात का खुलासा भी हुआ है। इस ऑयल में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की क्षमता होती है, जो दिल के लिए काफी अच्छा साबित होता है।
एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सीबीडी ऑयल डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस रिसर्च के दौरान डायबिटीक चूहों का इस्तेमाल किया गया था। इन चूहों का इलाज सीबीडी तेल किया गया, जब परिणाम देखे गए, तो 56% डायबिटीज में कमी आई। इसके साथ ही शरीर में इंफ्लामेशन भी काफी कम हो गई।
हालांकि, सीबीडी ऑयल को सुरक्षित माना जाता है, कुछ लोगों के लिए यह लाभकारी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अध्ययनों में इस तेल के कुछ साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं-
सीबीडी तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टर्स से जरूर सलाह लें। खासतौर पर अगर आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
अभिषेक बच्चन ने फैंस से कहा, कृपया मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें
Weight Loss Tips: हफ्तेभर में घटाना है वजन तो आज़माए ये 5 हेल्दी तरीके