
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : July 28, 2022 1:45 PM IST
Bhumi Amla Health benefits: आंवला विटामिन सी समृद्ध एक नेचुरल फल है जिसे आयुर्वेद में एक बहुमुखी और बहुउपयोगी औषधी के तौर पर जाना गया है। भारत में आंवले की कई प्रजातियां पायी जाती हैं आमतौर पर बड़े आकार के आंवले का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, छोटे आकार के जंगली आंवले भी देश के कई स्थानों पर अचार और चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह भूई आंवला भी आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। भूमि आंवला दिखने में आंवले जैसा ही होता है लेकिन, यह छोटे झाड़ीदार पौधों पर उगता है। आमतौर पर यह पौधा बरसात के मौसम में खुद उग जाता है। भूई आंवला या भूमि आंवला के पौधों को सुखाकर इन्हें इस्तेमाल किया जाता है। जड़ी-बूटी की दुकानों से इन सूखे पौधों को खरीदकर प्रयोग किया जा सकता है।
भूमि आंवला (Bhumi Amla) एक ऐसा पौधा है जो अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। यह आपके लिवर को डैमेज होने से बचाने में बहुत लाभदायक माना जाता है। यह आपके शरीर में गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन कम करके आपको अल्सर व बहुत सारी पेट की बीमारियों से भी बचा सकता है। ऐसा इसमें पाई जाने वाली एंटीवायरल प्रॉपर्टीज व एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण होता है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि भूमि आंवला आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपकी किडनी में पथरी होने से भी बचाता है। ऐसा यह आपके शरीर से एक्स्ट्रा नमक को हटा कर करता है। इसके सेवन से बहुत से निम्न लाभ मिलते हैं। (Bhumi Amla Health benefits)
लिवर की समस्याओं से निजात पाने के लिए भूमि आंवला सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यह आपके लिवर में सूजन आना, लिवर का ढंग से काम न करना या पीलिया हो जाना आदि चीजों से आपको ठीक होने में मदद करता है। यह न केवल लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए सही रहता है बल्कि उसके पोषण के लिए भी सही रहता है। क्योंकि भूमि आंवला में रसायन व पित्त बैलेंसिंग जैसे गुण होते हैं।
भूमि आंवला आपके पाचन को सही ढंग से होने में मदद करता है। यह आपको अपाचन व एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में लाभदायक होता है। ऐसा इसके पित्त बैलेंसिंग गुणों के कारण होता है। यह आपको ठंडक भी प्रदान करता है जिस कारण आपको एसिडिटी जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है।
यदि आप भी डायबिटीज से ग्रस्त हैं या आपकी ब्लड शुगर लेवल बहुत हाई रहता है तो आपको भूमि आंवला का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इसमें तिक्ता व काश्य रस गुण होते हैं जो आपकी शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म के लिए भी बहुत लाभदायक रहता है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई है उन्हें अपनी डाइट में भूमि आंवला को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।
क्या आपको कभी कभार नाक से खून आने की समस्या है या फिर यदि किसी महिला को मासिक धर्म के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या है तो आप भूमि आमला का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपको इन समस्याओं से निजात पाने में बहुत सहायता कर सकता है। इसके सीता व कश्य गुण आपके अतिरिक्त ब्लड फ्लो को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।
भूमि आंवला एक ब्लड प्यूरिफायर का भी काम करता है क्योंकि इसमें मौजूद तीक्ता रस व इसकी पित्त बैलेंसिंग प्रकृति आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में काफी सहायक सिद्ध होती हैं। यदि आप किसी स्किन से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको भूमि आंवला का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए। यह आपके खून को साफ करता है जिससे आपकी स्किन निखरने लगती है।
यदि आप सर्दियों में जुखाम, खांसी, सांस न आना व अस्थमा जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो अब समय आ गया है कि आप इन सभी समस्याओं को गुड बाय बोल दें। क्योंकि भूमि आंवला खांसी व जुकाम जैसी ठंड में उत्पन्न होने वाली समस्याओं का भी इलाज करने में समर्थ है। इन सभी लाभों के साथ साथ भूमि आंवला का यह भी सबसे बड़ा लाभ है कि वह बुखार को भी ठीक करने में सहायक माना जाता है।