सुबह केसर का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान भी पीने लगेंगे ये पानी
सुबह केसर का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान भी पीने लगेंगे ये पानी
केसर में क्रोसिन, सैफ्रानल और पिक्रोक्रोसिन जैसे सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। केसर के धागों को जब इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन किया जाता है, तो यह शरीर पर कई तरह से पॉजिटिव प्रभाव प्रभाव डाल सकता है।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 11, 2026 11:50 AM IST
केसर का पानी पीने से स्किन ग्लोइंग बनती है। स्कैल्प को पोषण मिलता है, जिससे बाल खूबसूरत, घने और मुलायम बनते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना केसर का पानी पिया जाए तो इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी दूर होता है।
दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चचंल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद में केसर को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। केसर में क्रोसिन, सैफ्रानल और पिक्रोक्रोसिन जैसे सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। केसर के धागों को जब इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन किया जाता है, तो यह शरीर पर कई तरह से पॉजिटिव प्रभाव प्रभाव डाल सकता है।
सुबह केसर का पानी पीने के फायदे
चेहरे की चमक बढ़ाए- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताती हैं कि सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने से शरीर में जमा फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जिससे त्वचा की सेहत बेहतर होती है और समय से पहले बुढ़ापा आने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। रोजाना सुबह केसर का पानी पीने से त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे की चमक भी ज्यादा बढ़ती है।
पेट से जुड़ी परेशानी करें दूर- पाचन तंत्र के लिए भी केसर का पानी लाभकारी होता है। यह गैस, अपच और हल्के पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने से पाचन अग्नि सक्रिय होती है। इससे खाने का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है। जिससे पेट दर्द और कब्ज की परेशानी दूर होती है।
वजन मैनेज करने में मददगार- आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से केसर वात और कफ दोष को संतुलित करने में सहायक माना जाता है, जिससे पाचन और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) बेहतर हो सकती है। रोजाना सुबह केसर का पानी पीने से वजन को मैनेज करने में मदद मिलती है। जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें केसर का पानी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
मूड को बेहतर बनाए- मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी केसर का पानी फायदेमंद होता है। डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि केसर में मौजूद तत्व मूड को बेहतर बनाने और हल्के अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। सुबह के समय केसर का पानी पीने से दिनभर के लिए दिमाग को शक्ति मिलती है। यह तनाव को कम करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद कर सकता है, जिससे संपूर्ण मानसिक संतुलन बेहतर बनता है।
हार्मोन करें बैलेंस- महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी केसर का पानी बहुत फायदेमंद होता है। सुबह केसर का पानी पीने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, क्रैम्प्स की समस्या कम होती है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अक्सर दर्द की समस्या रहती है, उन्हें सुबह केसर का पानी जरूर पीना चाहिए।
दिल के लिए फायदेमंद- सुबह केसर का पानी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं। केसर के पानी के एंटीऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं।
केसर का पानी कैसे बनाएं
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.