आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा के साथ मिलाकर खाएं ये एक चीज, सेहत को होंगे कई लाभ 

Ashwagandha and Honey :  अश्वगंधा और शहद का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। आइए जानते हैं अश्वगंधा और शहद के अनोखे लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 23, 2023 9:23 AM IST

Ashwagandha and Honey : अश्वगंधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई तरह की औषधि बनाने के लिए की जाती है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए प्रभावी हो सकते हैं। यह  न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माना जाता है, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। यह शरीर में होने वाली सूजन, दर्द इत्यादि को दूर कर सकता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी अश्वगंधा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अधिकतर लोग अश्वगंधा का सेवन दूध के साथ या फिर गर्म पानी के साथ करते हैं, लेकिन अगर इसका सेवन शहद के साथ करते हैं तो इससे आपको कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको अश्वगंधा और शहद से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं अश्वगंधा और शहद के क्या ( ashwagandha and honey benefits ) फायदे हैं?

आंखों की रोशनी बढ़ाए अश्वगंधा और शहद

अश्वगंधा और शहद का एक साथ सेवन करने से आपके आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इसमें मौजूग गुण आपके आंखों का धुंधलापन कम कर सकता है। साथ ही इससे आंखों की कमजोरी, थकान इत्यादि को भी दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना 5 ग्राम अश्वगंधा के साथ 1 चम्मच शहद का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। 

इम्यूनिटी बूस्ट करे अश्वगंधा और शहद का मेल

अश्वगंधाऔर शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने में असरदार हैं। अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो अश्वगंधा और शहद के कॉम्बिनेशन का सेवन जरूर करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकेगा। 

सूजन करे कम

शरीर की सूजन बढ़ने से कई तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में अश्वगंधा और शहद आपके लिए रामाबाण साबित हो सकता है। अश्वगंधा और शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में प्रभावी हैं, जो अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन से आराम दिला सकते हैं। इसके अलावा यह छाती और पसलियों के दर्द को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

ट्यूमर का खतरा करे कम

अश्वगंधा में एंटीट्यूमर गुण पाया जाता है। वहीं, शहद में भी एंटी-ट्यूमर गुण होता है, जो शरीर में बनने वाले ट्यूमर के खतरो को कम कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में ट्यूमर बनने की संभावना कम हो तो इस कॉम्बिनेशन का सेवन जरूर करें। 

गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाए

अश्वगंधा और शहद शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर का खतरा कम किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आप कोलेस्ट्रॉल जैसी घातक परेशानी से दूर रहे, तो शहद और अश्वगंधा का सेवन जरूर करें। 

शहद और अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की मदद या फिर सलाह पर ही अश्वगंधा का सेवन करें, ताकि इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source