
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : September 4, 2025 6:04 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Sharir Ke Liye Faydemand Herbs: कई बार समय से पहले ही हमारे शरीर में कमजोरी आ जाती है जैसे कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और विटामिन्स की कमी से थकान, मलस कमजोर, स्किन प्रोब्लेम्स व बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इन कमियों को पूरा करने के लिए हम सप्लीमेंट्स, भोजन व फ्रूट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों के पीछे आप भाग रहे हैं वो काम भारतीय जड़ी बूटियां भी कर सकती हैं?
जी हां, जिन जड़ी बूटियों का इस्तेमाल हम घाव भरने व त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कर रहे हैं, उन्हें शरीर में विटामिन्स और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए भी पूरा किया जा सकता है। वो कौन सी हर्ब हैं जिन्हें आप खा भी सकते हैं, ये हमने पूछा रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से, उन्होंने क्या बताया, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
आप या आपके परिवार में भी कुछ लोग ऐसे होंगे जो हर दो दिन में शरीर दुखने या हड्डियों में दर्द की शिकायत करते रहते हैं। ऐसे में आप सहजन या जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, की पत्तियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आजकल मोरिंगा की चायबहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रही है, लेकिन आप चाहें तो इसकी पत्तियों से सरसों या बाकी हरी सब्जियों की तरह साग बनाकर भी खा सकते हैं।
आपको बतादें कि अश्वगंधा में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं होता है, बल्कि आयरन, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक की मात्रा भी पाई जाती है। अगर आप इस जड़ी बूटी को खाना शुरू कर दें तो हड्डियां कमजोर नहीं होंगी, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा, हार्मोन बैलेंस रहेंगे और आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में फायदेमंद साबित होगा।
आंवला एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स यानी कि बी1, बी2, बी3, बी5 और बी6 पाए जाते हैं। साथ ही कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हड्डियों को मजबूत रखने व स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं।
सूखी हुई अदरक को सोंठ कहा जाता है। इस जड़ी बूटी में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, जिंक, विटामिन ए और सी पाया जाता है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी हो गई है तो सोंठ का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Highlights
हेयर फॉल रोकने के लिए आयुर्वेद में आंवला, शिकाकाई, मेथी और भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
हमेशा संतुलित और पोषक आहार को ही प्राथमिकता दें। मल्टीविटामिन सिर्फ पूरक होते हैं, विकल्प नहीं।
विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, और अन्य प्लांट-बेस्ड दूध, मांस मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद को शामिल करें। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
विटामिन-बी12 और विटामिन-डी की कमी के कारण शरीर में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम और आयरन की कमी भी शरीर में दर्द का कारण बन सकती है।