Advertisement

ये 4 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां होती हैं आंखों के लिए फायदेमंद, बच्चा-बच्चा कर सकता है सेवन

Eye Care Tips: अगर आपकी या आपके जानने वाले कि आंखें कमजोर हो रही हैं तो 4 फायदेमंद जड़ी बूटियां हैं, जिनका आप सेवन कर सकते हैं।

Written By Vidya Sharma
Published : December 7, 2025 11:48 AM IST

Aankho Ke Liye Best Jadi Butiyan: बच्चा हो या बड़े-बूढ़े, हर कोई आपको फोन का इस्तेमाल करते दिख जाएगा। एक ओर जहां बच्चों का ट्यूशन ले लेकर स्कूल तक का काम सारा काम फोन से हो रहा है वहीं दिनचर्या की कुछ आदतें जैसे- सुबह उठते ही मोबाइल चलाना, फिर दिन भर लैपटॉप और रात को फिर टीवी या फोन! ऐसे में आंखें कमजोर नहीं होंगी तो क्या होगा? साथ ही पॉल्यूशन में मौजूद कण भी हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि कई लोगों की आंखें उम्र से पहले ही कमजोर हो रही हैं या फिर उन्हें आंखों से जुड़ी कोई न कोई समस्या हो रही है। ऐसे में करें तो क्या करें?

अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको आंखों की कमजोरी को दूर करने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जो एकदम नेचुरल है। जी हां, आज हम आपको 5 ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन हर कोई कर सकता है। यानी कि बच्चा हो या बूढ़ा, जिसकी भी आंखें कमजोर हो रही हैं वह इन जड़ी बूटियों को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकता है। आइए बिना देर किए इन हर्ब्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

आंखों का प्रोटेक्टर है त्रिफला

त्रिफला फलों यानी कि आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिक्सचर होता है। मतलब इसे खाने से आपको एक नहीं 3-3 जड़ी बूटियों के फायदे मिलते हैं। ये न सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद होता है, बल्कि आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण की तरह काम करता है।

गुणों की बात करें तो त्रिफला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आंखों की नसों को मजबूत करते हैं और आंखों के अंदर जमी गंदगी को भी साफ करने में मदद करते हैं। आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

Advertisement

सौंफ बादाम और धागे वाली मिश्री का मिश्रण

इसमें कोई दो राय नहीं है कि याददाश्त और आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए बादाम बहुत ही फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इनमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा सौंफ हमारी आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसे स्वाद के साथ खाने के लिए आप जरूरत अनुसार बादाम, धागे वाली मिश्री और सौंफ का मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं और रोजाना दूध में डालकर खा सकते हैं। 

आंवला

आंवला के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं, इसमें इतना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है कि अगर आप रोज खाना शुरु कर दें तो सेहत और त्वचा दोनों ही सुधर जाए। लेकिन आंखों के लिए भी आंवला बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। कैसे? वो ऐसे कि विटामिन-सी आंखों के रेटिना को डैमेज होने से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद करता है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

बस आपको इसका सेवन करने का तरीका पता होना चाहिए। इसे खाने का तरीका है कि आप रोजाना सुबह खाली पेट ताजा आंवला खाएं या फिर आंवले का जूस, मुरब्बा या चूर्ण को पानी में डालकर पी लें। बच्चों को अच्छी चीजें खिलाना मुश्किल होता है इसलिए उनके लिए आंवले की कैंडी या चटनी बना सकते हैं।

गुलाब जल से दूर होगी थकान

बहुत पुराने समय से ही आंखों को साफ करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल होता आ रहा है। यह आंखों के लिए एक रिलेक्सिंग टॉनिक की तरह काम करता है। अगर आंखों में धुंधलापन, किरकिरी, थकान, जलन और रेडनेस जैसी परेशानियां अभी शुरू ही हुई हैं, तो लंबे समय तक स्क्रीन देखने से जो थकावट, जलन या रेडनेस होती है, गुलाब जल की ठंडक उसे तुरंत दूर करती है। ये आंखों को नमी देता है और आराम पहुंचाता है।

Highlights

  • आंखों को ठीक रखना है तो पहले आप स्क्रीन टाइमिंग को कम करें।
  • इसके अलावा ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
  • आंवला और त्रिफला जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां आपकी आंखों के लिए फायदेमंद हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।