इस पौधे के फूल और पत्तियों से डायबिटीज हो सकता है कंट्रोल, कुछ ही दिनों में शुगर लेवल को जाएगा कम

Herbs For Diabetes : डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सदाबहारकी फूल और पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 14, 2023 11:12 AM IST

Herbs For Diabetes : आज के समय में कई लोग डायबिटीज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी परेशानी है, जिसकी वजह से हमारे ब्लड में शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है, जिसमें कमजोरी, बालों का झड़ना, वजन तेजी से कम होना शामिल है। ऐसे में कई लोग अपने डायबिटीज के स्तर को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। इन उपायों में आयुर्वेदिक हर्ब्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। हमारे आसपास कई ऐसी चीजे हैं, जो हमारे शरीर के लिए औषधि के रूप में कार्य करती हैं। इसमें सदाबहार का पौधा भी शामिल है। जी हां, सदाबहार का पौधा स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आयुर्वेद में मुख्य रूप से सदाबहार के पौधे का इस्तेमाल डायबिटीज का इलाज करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग और कैसे ये डायबिटीज में है फायदेमंद?

सदाबहार की पत्तियां ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

NCBI पर प्रकाशित पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सदाबहार का पौधा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। पत्तियों का इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें सदाबहार की कुछ पत्तियों को डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का नियमित रूप से चाय या फिर काढ़े के रूप में सेवन करें। इससे काफी हद तक ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक एक्टिविटी का गुण होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। 

सदाबहार का फूल है असरदार

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सदाबहार के फूल फायदेमंद हो सकता है। इसके पौधों में सफेद और गुलाबी रंग का फूल होता है, जिसे Catharanthus roseus भी कहा जाता है। इस फूलों का प्रयोग कई तरह की समस्याओं को कम करने के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल होता है। सदाबहार के फूलों की चाय बनाकर पीने से आप नैचरली ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। 

सहाबहार की फूल और पत्तियां ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपकी स्थिति में समय से पहले सुधार किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source