Sadabahar or periwinkle for diabetes: सदाबहार का फूल और पत्तियां हैं डायबिटीज का रामबाण इलाज, जानें सेवन के तरीके

आयुर्वेद के अनुसार, सदाबहार के फूल और पत्तियां टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का नैचुरल और सुरक्षित नुस्खा है।  (Sadabahar or periwinkle for diabetes)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2021 9:45 PM IST

Sadabahar or periwinkle for diabetes: हाई ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज के मरीजों के लिए एक समस्याभरी स्थिति है क्योंकि ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के साथ डायबिटीज से जुड़ी जटिलताएं (Diabetes Complications) बढ़ जाती है। रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर नियंत्रित रखने के लिए सदाबहार या सदाफुली की पत्तियां और फूल (Periwinkle Flowers) नैचुरली मदद करते हैं। भारत के सभी क्षेत्रों में यह पौधा आसानी से पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सदाबहार के फूल और पत्तियां टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का नैचुरल और सुरक्षित नुस्खा है।  (Sadabahar or periwinkle for diabetes In Hindi)

क्यों है सदाबहार के फूल डायबिटिक्स के लिए अमृत समान

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सदाबहार के फूलों का प्रयोग रक्त में ग्लूकोज़ (Blood Glucose Level) की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। जिन लोगों को मधुमेह या डायबिटीज की समस्या है उन्हें सदाबहार के फूलों की चाय पीने से फायदा होता है। इसी तरह सदाबहार के पौधे की ताज़ी पत्तियां चबाने से भी ब्लड ग्लूकोज़ लेवल कम होता है। (Ayurvedic remedies to control high blood sugar levels)

डायबिटीज में सदाबहार के सेवन के तरीके (ways to use Periwinkle to control High Blood Sugar Levels)

हर्बल काढ़ा

  • मुट्ठीभर सदाबहार के फूलों को एक गिलास पानी के साथ उबलने के लिए रखें।
  • 6-10 मिनट तक इस मिश्रण को पकने दें। फिर, आंच से उतारकर इसे छान लें।
  • सुबह उठने के बाद सबसे पहले इस हर्बल काढ़े का सेवन करें। यह नाश्ता के बाद (post-prandial blood sugar) ब्लड शुगर लेवल में होने वाली स्पाइक को कम रख सकता है।

फ्रूट जूस के साथ

  • इस तरीके में सदाबहार की पत्तियों के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • सदाबहार के पौधे की पत्तियों को धूप में या माइक्रोवेव में सूखा लें। फिर, इन पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें।
  • रोज़ सुबह फलों के जूस (Fruit Juice) के साथ इस पाउडर को मिलाकर पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source