सर्दियों में हेयर फॉल को रोकेगा आंवला, बस इस 1 चीज के साथ मिक्स करके लगाएं बालों में

Hair fall rokne ke liye upay: बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवले का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 27, 2024 3:37 PM IST

Hair Fall In Winters : हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं जैसे पोषण की कमी, जेनेटिक्स और हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के साइड-इफेक्ट्स। वहीं, बहुत-सी महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। इस समस्या के सही कारण का पता लगाने और उसके बाद उसका इलाज करने से बालों का झड़ना रोका जा सकता है और इससे नये बालों के उगने के चांस भी बढ़ सकते हैं। वहीं, मौसम बदलने के साथ ही हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए, सर्दियों के मौसम में बहुत-से लोगों का हेयर फॉल बढ़ जाता है।

बालों का झड़ना अगर न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी (Nutritinal deficiency) की वजह से हो तो आपको सही फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है। आंवला ऐसा ही एक नेचुरल फूड है जो बालों से जुड़ी समस्याएं कम करने में बहुत कारगर पाया गया है। आयुर्वेद में आंवला को बालों के लिए टॉनिक का दर्जा प्राप्त है और आंवले का सेवन करने और बालों में आंवला लगाने से हेयर फॉल जैसी समस्याएं कम करने में भी इसे कारगर पाया गया है।

हेयर फॉल रोकने में कैसे मदद करता है आंवला ? (Benefits of Amla for hair)

आंवले में विटामिन सी बहुत हाई लेवल में पाया जाता है। इसी तरह विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) और मिनरल्स भी आंवले में मौजूद होते हैं। ये शरीर में पहुंचकर शरीर का पोषण करते हैं और बालों को भी फायदा पहुंचाते हैं। वहीं, बालों में आंवला लगाने से बालों को मजबूती मिलती है, हेयर फॉलिकल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है और बालों का रंग भी बेहतर होता है। इस तरह आंवला सफेद बालों की समस्या भी कम करता है।

हेल्दी हेयर के लिए आंवले का सेवन कैसे करना चाहिए? (Ways to consume Amla for hair fall prevention)

आप दिन में एक बार आंवले की चटनी खा सकते हैं।

आंवले का जूस पीने से भी बालों को पोषण मिलता है। यह जूस शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और डायबिटीज जैसी बीमारियों को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।

सुबह के समय आंवले का पाउडर (Amla powder) या त्रिफला पाउडर (हरेड़ा, आंवला और बहेड़ा का मिश्रण) आप पानी में घोलकर पी सकते हैं।

बालों में आंवला कैसे लगाना चाहिए? (How to apply Amla in hair for controlling hair fall)

आंवला तेल से मालिश

हेयर फॉल रोकने के लिएआप आंवले के तेल से सिर की मसाज या चम्पी कर सकते हैं। आंवले का तेल बालों की जड़ों से सिर तक पोषण देता है। इससे, बालों के पतले होने या हेयर थिनिंग की समस्या कम होती है। साथ ही हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं। ये बालों को कमजोर होकर टूटने से रोकते हैं जिससे बाल घने और मजबूत दिखते हैं। साथ ही हेयर फॉल भी रोकने में मदद हो सकती है।

आंवले का हेयर मास्क

एक कटोरी दही लें और उसमें 3-4 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाएं।

इसमें आप शिकाकाई का पाउडर भी 1-2 चम्मच मिला सकते हैं।

सभी चीजों को मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें और सिर में लगाएं।

एक से डेढ़ घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर बालों को पानी से धो  लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।