• हिंदी

इन 5 आयुर्वेदिक तरीकों से पाचनशक्ति को बनाएं मजबूत

इन 5 आयुर्वेदिक तरीकों से पाचनशक्ति को बनाएं मजबूत
इन 5 आयुर्वेदिक तरीकों से पाचनशक्ति को बनाएं मजबूत।© Shutterstock.

Ayurvedic Tips to Improve Digestion: आयुर्वेद के अनुसार, आप जो भी खाते हैं, उस पर ध्यान देने के साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी होता है कि आप भोजन कैसे करते हैं। पाचनशक्ति बेहतर होने से आपके द्वारा खाए गए खाद्य पदार्थों से शरीर बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है।

Written by Anshumala |Updated : November 25, 2020 8:01 AM IST

Ayurvedic Tips to Improve Digestion: अक्सर कुछ लोगों को खाना खाते ही पेट में ब्लोटिंग, दर्द, गैस, अपच, पेट में जलन, (Healthy Digestion) कब्ज आदि समस्याएं होने लगती हैं। ज्यादातर लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, ये सभी पेट संबंधित समस्याएं पाचनशक्ति या पाचनतंत्र के कमजोर होने से होती हैं। डायजेशन या पाचनशक्ति कई बार आपके भोजन करने के समय, आप क्या खाते हैं, उससे भी प्रभावित होता है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि आप जो भी खाते हैं, उस पर ध्यान देने के साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी होता है कि आप भोजन कैसे करते हैं। पाचनशक्ति बेहतर होने से आपके द्वारा खाए गए खाद्य पदार्थों से बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है। इसी तरह से आपके संपूर्ण शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। यदि आपका भोजन जल्दी नहीं पचता तो आप नीचे बताए गए आयुर्वेदिक उपायों की मदद से पाचनशक्ति को बेहतर (Ayurveda tips for better digestion) बना सकते हैं।

पाचनशक्ति को बेहतर बनाने के उपाय (Ayurvedic Tips to Improve Digestion in Hindi)

1 जब आपको भूख लगे तो ही खाएं। भूख नहीं होने पर कुछ भी खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। भूख लगने पर ही खाएं। पेट खाली होने पर डाइजेस्टिव एंजाइम्स मजबूत होते हैं, जिससे वे भोजन को आसानी से तोड़ पाते हैं। इससे पाचनशक्ति (Digestive system) मजबूत होता है।

Also Read

More News

2 जब भी खाना खाएं, तो अपने भोजन की तरफ ध्यान दें। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने ऑफिस का या घर का काम करते-करते भोजन करते हैं। इससे पाचन पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऑफिस वर्क करते समय खाना, डेस्क एवं कार में बैठकर भोजन करना, इन सभी आदतों से पाचन प्रभावित होती है। खाद्य पदार्थों से आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए सुकून से बैठकर खाएं।

3 दोपहर के भोजन करते समय पाचन अग्नि (Digestive fire) सबसे अधिक मजबूत होती है। ऐसे में दिन के समय अच्छी तरह से भोजन करना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर पोषण की आपूर्ति होती है। आयुर्वेद के अनुसार, रात में सबसे कम और हल्का भोजन करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान पाचन तंत्र सबसे कमजोर होता है।

4 जब भी खाएं आप दही या दही से बनी लस्सी पी सकते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को लुब्रिकेट करते हैं। खाना खाने के बाद आप लस्सी पी सकते हैं। इससे पाचनशक्ति मजबूत होती है और भोजन आसानी से पच (Ayurvedic Tips to Improve Digestion) जाता है।

5 खाना खाते ही सोने ना जाएं या कोई काम ना करें। इससे पाचन तंत्र की अवशोषण क्षमता कम हो जाती है, इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा ब्रेक लें। शरीर को रिलैक्स होने दें। थोड़ी देर टहलनें से भी पाचन को आराम मिलता है।

Foods for Good Digestion : पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं किचन में मौजूद ये 4 हर्ब्स

हर बीमारी का कारण है खराब पाचन शक्ति, इसे यूं रखें दुरुस्त

पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं ये इंडियन हर्ब्स, खाने में जरूर करें शामिल

सुस्त लाइफस्टाइल बढ़ाती है डायजेशन से जुड़ी परेशानियां, इस आयुर्वेदिक नुस्खे से बनाएं पाचनतंत्र मज़बूत