Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods that boost immunity: मौसम बदलने के साथ-साथ प्रदूषण, फ्री-रैडिकल डैमेज और अन्य कारणों से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और इम्यून सिस्टम इन्हीं समस्याओं से शरीर को सुरक्षित रखता है। अगर इम्यून सिस्टम मजबूत हो तो व्यक्ति मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन्स की चपेट में आसानी से नहीं आता। बरसात के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर (weak immune system) हो सकता है और वायरल बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा भी बढ़ जाता है। इसीलिए,बरसात के मौसम में खान-पान में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो नेचुरली इम्यून पॉवर को बूस्ट (ways to naturally boost Immune power) करते हैं। आयुर्वेद में भी ऐसे कई मसालों, हर्ब्स, फलों और अन्य फूड्स की सलाह दी गयी है जिनका सेवन बरसात में इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसे ही फूड्स की लिस्ट पढ़ें यहां। (Foods that boost immunity in Hindi)
सिट्रस फ्रूट्स यानि खट्टे फलों (citrus fruits) का रस हेल्थ के बहुत गुणकारी और फायदेमंद होता है। इन फलों में विटामिन सी (vitamin C) की मात्रा बहुत अधिक होती है जो इम्यूनिटी बढ़ाने वाला और शरीर को निरोगी रखने वाला एक पोषक तत्व है। संतरा (Oranges) की तरह ही नींबू (lemon), चकोतरा (grapefruit) और मौसमी (lime) जैसे फलों में विटामिन सी पाया जाता है। बरसात में इन फलों का सेवन करें। इससे ना केवल रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी बल्कि ओवरऑल हेल्थ भी सुधरती है। (fruitss that boost immunity)
यह सस्ती-सी सब्जी एनिमिया की समस्या को दूर करती है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। वहीं, चुकंदर में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व (nutrition In Beetroot) जैसे विटामिन सी (vitamin C), फोलेट (folate), फाइबर (fibres), पोटैशियम (potassium) आदि पाए जाते हैं। ये सभी तत्व इम्यूनिटी पॉवरबढ़ाते हैं और शरीर की सूजन कम करते हैं। इससे शरीर भीतर से स्ट्रॉन्ग बनता है और वायरस और इंफेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ती है। (Health benefits of beetroot)
गट हेल्थ के लिए प्रोबायोटिक्स के फायदों (benefits of probiotics) के बारे में हमेशा बात की जाती है। लेकिन, इन फूड्स के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ सकती है। प्रोबायोटिक्स में गुड बैक्टेरिया पाए जाते हैं जो भोजन को पचाने और उससे पोषण प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रोबायोटिक्स के लिए दही और योगर्ट (yogurt), छाछ (buttermilk), अचार और कोम्बूचा (kombucha) जैसे फूड्स का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-