Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ghee Foot Massage Health Benefits: देसी घी की कुछ बूंदें ही आपके किचन में बनी सादी दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ा देती हैं। वहीं घी से चुपड़ी रोटी की खूश्बू लोगों की भूख बढ़ा देती है। देसी घी ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधी (Ghee in ayurveda) के तौर पर भी गिना जाता है। भारत के घर-घर में घी का सेवन रोजमर्रा के खाने में तो होता ही है साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दादी-नानी के नुस्खों (Dadi Nani ke nushkhe) में भी देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है।
घी के ब्यूटी बेनिफिट्स (Desi Ghee beauty benefits) और स्वास्थ्य के लिए इसके फायदों के बारे में तो आप जानते ही होगें। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि देसी घी से मालिश करने से भी आपके स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंच सकता है। सिर से लेकर पैरों की मसाज घी से करने से अलग-अलग तरह के प्रभाव (Ghee se maalish ke fayde) आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं। जैसे कि तलवों में घी लगाकर उससे मालिश करने से कुछ विशेष प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानें तलवों की मसाज घी से करने के (Ghee se talvon ki maalish) क्या स्वास्थ्य लाभ हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों को रात में ठीक तरह से नींद नहीं आती वे सोने से पहले देसी घी गर्मकरके उससे तलवों की मसाज करें तो उन्हें काफी जल्दी आराम मिल सकता है। गर्म या गुनगुने घी से पैरों और तलवों की मसाज करने से ना केवल पैरों को दर्द से आराम मिलता है बल्कि इससे तनाव भी कम होता है। दरअसल देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्ट्रेस से आराम दिलाते हैं।
रात में सोने से पहले पैरों को पानी साबुन से अच्छी तरह साफ करें। फिर थोड़ा-सा घी गर्म करें और इससे तलवों की मालिश करें। पैरों की उंगलियों के बीच की जगह पर भी घी से मालिश करेँ। इससे स्ट्रेस के साथ-साथ एंग्जायटी और अन्य मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। देसी घी में
देसी घी में विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है। ये सभी तत्व घी को एक हेल्दी फैट सोर्स बनाते हैं। घी ब्रेन, आंखों और स्किन के लिए लाभकारी होता है। जब आप गुनगुने घी से तलवों की मसाज करते हैं तो इससे आपकी स्किन को भी फायदे पहुंचते हैं। तलवों की मसाज से डल, रूखी और मुरझाई हुई स्किन सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। तलवों की मालिश करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। यह डेड स्किन सेल्स को साफ कर नयी सेल्स के बनने में मदद करता है और इससे स्किन की रंगत भी साफ होती है।