hamburger icon
A
Read in English

तलवों पर घी से मालिश करने से रात को आती है अच्छी नींद, न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर ने शेयर किया अनूठा नुस्खा

अगर आप रात को सही से नहीं सो पाते हैं तो लेख में एक्सपर्ट का ऐसा नुस्खा पढ़ें, जो आपको चैन से सोने में मदद करेगा। जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 28, 2021 2:50 PM IST

रात को चैन की नींद सोने के लिए खुद से ही संघर्ष करना पड़ता है? अगर जवाब हां है तो इसका इलाज आपकी रसोई में ही मौजूद है। जी हां, और कुछ नहीं बल्कि घी आपको चैन से सोने में मदद कर सकता है। पाचन में सहायता से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करने के अलावा घी के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। आप रात को सोते वक्त इसे अपने बालों के साथ-साथ पैरों के तलवे पर लगा सकते हैं, जो आपको चैन से सोने में मदद करेगा। सेलिब्रेटी न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि सर्दियों में रात को सोने से पहले तलवों पर घी की हल्के हाथ से मालिश आपको अच्छी नींद में मदद करेगी साथ ही जोड़ों के दर्द से भी आपको आराम मिलेगा। ये सभी चीजें सर्दियों में आम समस्याएं के रूप में सामने आती हैं। आइए जानते हैं रोजाना तलवों की मालिश करने से मिलने वाले फायदे के बारे में।

कैसे करें घी से तलवों की मालिश

थोड़े से घी को एक छोटे से कंटेनर में डालें और इसे अपने बिस्तर पर किसी कोने में रख लें। सोने से पहले रोजाना थोड़ा सा घी अपनी हथेली पर लें और धीरे-धीरे अपने तलवे की मालिश करें। तब तक मालिश करें जब तक आपको गर्माहट महसूस न होने लगे।

किन-किन समस्याओं में फायदेमंद ये नुस्खा

तलवे पर घी लगाना सभी के लिए फायदेमंद है। ये आपको जोड़ों के दर्द से आराम देता है और आपको अच्छी नींददिलाने में मदद करता है। अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो घी का इस्तेमाल जरूर करेंः

  • खर्राटे की समस्या
  • रात को नींद खराब होने की स्थिति
  • पाचन में दिक्कत, पादने या फिर डकार की समस्या
  • इरिटेशन बाउल सिंड्रोम
  • पुरानी से पुरानी कब्ज

रोजाना गैस की समस्या वाले लोग करें ये उपाय

आयुर्वेद में पैरों की मसाज को एक विशेष स्थान दिया गया है। इस पारंपरिक तरीके को भारतीय चिकित्सा में रोजाना अपनाने की बात कही गई है, खासकर रात को सोने से पहले। रुजुता के मुताबिक, घी को पैरों पर लगाने से वात्त दोष कम होता है और इससे गैस व पेट फूलने की समस्या भी कम होती है। दरअसल पैर हमारे शरीर का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है और यहां कई नसें आकर रुकती हैं। तलवों की मालिश करने से इन नसों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे एसिडिटी की समस्या कम होती है, नींद बेहतर होती है, फैट कम होता है और मूड व स्किन टोन बेहतर होता है।