Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vanga Bhasma : आयुर्वेद में गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज नैचुरली जड़ी-बूटियों की मदद से की जाती है। आयुर्वेद की जड़ी-बूटियां अनगिनत है, जिसमें वंग भस्म भी शामिल है। इसे टिन मेटल से तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से टिन, गोमूत्र, कांजी, हरिद्रा चूर्ण, इमली पाउडर, तिल का तेल, एलोवेरा, निर्गुंडी इत्यादि जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर अगर आप इसका प्रयोग करते हैं, तो इससे शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं वंग भस्म के प्रयोग से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैं?
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए वंग भस्म का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें आयरन की प्रचुरता होती है, जो शरीर की कमजोरी को दूर कर सकता है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है। नियमित रूप से हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर वंग भस्म का प्रयोग करते हैं, तो इससे खून की कमी को कुछ ही दिनों में दूर करने में मदद मिल सकती है।
अस्थामा का इलाज करने में भी वंग भस्म प्रभावी हो सकता है। इसकी मदद से फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर किया जा सकता है। साथ ही यह फेफड़ों की सफाई करके सांस लेने के दौरान सांस फूलने की परेशानी को दूर कर सकता है। इससे श्वसन प्रणाली में सुधार किया जा सकता है।
वंग भस्म के प्रयोग से शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, इसमे मौजूद जड़ी-बूटियों में इम्यूनोमॉड्यूलेशन गुण होता है, जिससे कमजोर इम्यून पावर को बूस्ट किया जा सकता है। नसाथ ही यह गुण आपके बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही वंग भस्म का प्रयोग करें।
यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए वंग भस्म का प्रयोग किया जा सकता है। इससे यूरिन के दौरान होने वाली जलन, दर्द को कम किया जा सकता है। साथ ही यह रुक-रुककर होने वाले पेशाब को भी कम कर सकता है। अगर आप गंभीर रूप से यूटीआई से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।
ध्यान रखें कि वंग भस्म का प्रयोग हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही करनी चाहिए।
वंग भस्म स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका प्रयोग कर रहे हैं, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।