
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 9, 2021 11:51 PM IST
Let's utilize the treasures of traditional Indian medicine to craft a healthier and happier future for ourselves and future generations.
Vaidya Aapke Dwar Scheme in MP: कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के दौरान लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों का खूब सहारा लिया है। आयुष मंत्रालय ने भी इस दौरान आयुर्वेदिक उपचारों को अपनाने की सलाह दी, उसे बढ़ावा दिया। कोरोना काल में आयुर्वेद को आमजन के बीच बड़ी पहचान मिली है। रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के अलावा इस गंभीर वायरस से दूर रखने के प्रयास कारगर साबित हुए हैं। सरकार ने ना सिर्फ लोगों के बीच काढ़ा वितरित किया, बल्कि प्राणायाम (Pranayama) करने की भी सलाह दी। अब मध्य प्रदेश में भी आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में आम आदमी की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास जारी है। इसी क्रम में राज्य में 'वैद्य आपके (मरीज के) द्वार' योजना बनाई जा रही है। इस योजना में आयुर्वेदिक चिकित्सक लोगों के घर-घर जाकर उनका आयुर्वेद के जरिए उपचार करेंगे। उन्हें आहार-विहार से लेकर औषधीय पौधों के प्रति जागरूक करने का काम भी करेंगे।
राज्य सरकार का आयुष विभाग अब लोगों के बीच आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने के लिए 'वैद्य आपके (मरीज के) द्वार' योजना शुरू करने जा रहा है। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कावरे का कहना है कि आयुष विभाग 'वैद्य आपके द्वार' योजना पर तेजी से काम कर रहा है। बहुत जल्द योजना लागू हो जाएगी और मरीजों को उनके घर पहुंचकर आयुर्वेद पद्धति से उपचार की सेवाएं दी जाएंगी। मंत्री ने आगे कहा कि आयुष चिकित्सक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतिको जन-जन में लोकप्रिय एवं विश्वसनीय बनाने के लिए कार्य करेंगे।
आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मंत्री ने हिदायत दी है कि स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखें। जिले के सभी वेलनेस सेंटर एवं आयुष ग्राम की अवधारणा को साकार करना आयुष चिकित्सकों का काम है। स्वस्थ्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना ही वेलनेस सेंटर का लक्ष्य है। इसके लिए योग, प्राणायाम, आहार-विहार एवं औषधीय पौधों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने का काम आयुष चिकित्सकों को करना है।
स्रोत: (IANS Hindi)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.