... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 4, 2022 1:49 PM IST
डैंड्रफ, सफेद बाल, गंजापन जैसी सम्सयाओं में बड़े काम का है Unani तरीका, जानें बालों के लिए बेस्ट यूनानी तरीके
प्रकृति ने हमें बालों के रूप में एक ऐसा उपहार दिया है, जो हमारी पर्सनैलिटी को निखारने में काफी मदद करता है। अगर आप देसी चीजों के शौकीन हैं या फिर ऐसे नुस्खों की तलाश में रहते हैं, जिनके साइड-इफेक्ट्स न के बराबर होते हैं तो यूनानी चिकित्सा पद्धति आपके लिए कई मायनों में बेस्ट हो सकती है। अगर आप डैंड्रफ, बालों के झड़ने, गंजेपन और बालों के सफेद हो जाने की समस्या से परेशान हैं तो आपको यूनानी चिकित्सा पद्धति फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे आप यूनानी तरीके से अपने बालों की सेहत सुधार सकते हैं।
बालों को झड़ने से बचाने के लिए अगर आप कोई यूनानी तरीका ढूंढ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो आपके बालों को मजबूत बनाएगा और उन्हें बढ़ाने में भी मदद करेगा। आप इस तरीके को बालों के ऊपर यूज कर सकते हैंः
हीना- एक कप
जीरा - एक चम्मच
मेथी के बीज- एक चम्मच
पानी-जरूरत के हिसाब से
पैन में जीरा और मेथी के बीज को भूरा होने तक भून लें और पानी में रात भर भिगो कर रख दें। अगली सुबह पानी निकाल कर बीजों का पेस्ट बना लें और उसमें हीना मिलाएं। अब अच्छे से इस मिश्रण को मिला लें और स्कैल्प पर 2 घंटे के लिए लगा छोड़ दें।
हीना बालों में डाई और कंडीशन का काम करता है, जो मेलानिन के निर्माण में मदद करता है और बालों को जड़ों से उसका प्राकृतिक रंग देता है। जीरा बालों में रक्त प्रवाह को दुरुस्त बनाने में मदद करता है और बालों को बढ़ानेका काम करता है। मेथी के बीज स्कैल्प को साफ बनाने का काम करते हैं और स्कैल्प में छिपी अशुद्धियों को दूर करते हैं।
सहजन की पत्तियां- ड्राई पाउडर- एक चम्मच
करी पत्ता-ड्राई पाउडर- एक चम्मच
गुड़हल की पत्तियां- ड्राई पाउडर- एक चम्मच
नारियल तेल -250 एमएल
बादम तेल-25 एमएल
पत्तियों और पंखुड़ियों को सूखा लें और बारीक पाउडर के रूप में पीस लें। दोनों प्रकार के तेल को मिक्स कर लें और गर्म आंच पर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं। अब धीमी आंच पर बचे हुए तेल में पाउडर को मिला लें। मिलाने के बाद तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें औक एक सूती कपड़े की मदद से तेल को छान लें। इस तेल के प्रयोग के बाद बालों को गुनगुने पानी से ही धोएं।
सहजन की पत्तियां कंडीशनर के रूप में काम करती हैं और मेलानिन को बढ़ाने का काम करती है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का काम करती हैं। करी पत्ता बालों को चमक प्रदान करने का काम करता है। वहीं गुड़हल की पंखुड़ियां बालों के लिए प्राकृतिक डाई का काम करती है, जो बालों को प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में मदद करती है।
1-एक चम्मच अनार की छाल को पीस लें और उसमें 250 एमएल नारियल तेल मिला लें और करीब 15 मिनट तक उबालें। अब नहाने से आधा घंटा पहले इस तेल से बालों की मसाज करें और बालों को धो लें। ये तेल बालों को सफेद होने से रोकता है।
2-जमाल घोटा की पत्तियां (जायफल भी यूज कर सकते हैं) को 250 एमएल जैतून के तेल में मिलाएं और 20 मिनट तक उबालें। तेल को छान लें और सोने से पहले स्कैल्प की मसाज करें और गुनगुने पानी से बालों को धो लें।