
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 19, 2020 11:05 AM IST
सर्दियों में खाली पेट पीएं तुलसी का पानी, बढ़ेगी इम्यूनिटी और फेफड़े बनेंगे हेल्दी
Tulsi Water Health Benefits : तुलसी का पौधा भारतीय घरों में ना केवल पूजनीय है बल्कि, इसे एक आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर सम्मान और प्यार भी मिलता है। विभिन्न रिसर्च और स्टडीज़ में यह पाया गया है कि तुलसी कई वायरल बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स के इलाज में कारगर है। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। साथ ही तुलसी एक दर्द निवारक की तरह भी असरदार है। एक्सपर्ट्स के अनुसार खाली पेट तुलसी का पानी पीने से सेहत को कई प्रकार के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं क्यों पीना चाहिए खाली पेट तुलसी का पानी और क्या हैं इसके फायदे-
भोजन के साथ शरीर में बहुत-से नुकसानदायक तत्व भी पहुंच जाते हैं। इन विषैले तत्वों से शरीर के अंदरूनी अंग जैसे किडनी, आंत और रक्त में जमने लगते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने सि आपके शरीर में अटके विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद होती है। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डायजेस्टिव सिस्टम और किडनियों को हेल्दी रखते हैं, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाते हैं और शरीर को इंफेक्शन्स से बचाते हैं। (Drink Basil Water for Detoxification)
सांस से जुड़ी बीमारियों और फेफड़ों की समस्याएं कम करती है तुलसी। आयुर्वदिक औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी के अर्क वाला पानी पीने से छाती में जमा बलगम साफ होता है। इसी तरह सर्दी-ज़ुकाम, खांसी, गले में खिचखिच या दर्द को भी कम करता है तुलसी का सेवन। तुलसी का पानी पीने से सांस लेने से जुड़ी परेशानियों और अस्थमा जैसी बीमारियों से भी आराम मिलता है। दरअसल, तुलसी में एलर्जी रोकने वाले तत्व होते हैं जो सर्दियों में होने वाली एलर्जिक बीमारियों से आराम दिलाते हैं।
स्ट्रेस लोगों की ज़िंदगी का एक हिस्सा बनता जा रहा है। ऑफिस का काम, पैसों की तंगी, घर की ज़िम्मेदारियों के अलावा रोज़मर्रा के कई कारणों से लोगों को तनाव महसूस होता है। ऐसे में तुलसी का पानी पीने से आपको आराम हो सकता है। कुछ रिसर्च का दावा है कि तुलसी की पत्तियों में तनाव और चिंता कम वाले तत्व होते हैं।
तुलसी का पानी पीने से मानसिक तनाव से राहत तो मिलती ही है। साथ ही यह ब्रेन फंक्शन भी बढ़ाता है। खाली पेट तुलसी का पानी पीएं या तुलसी की कुछ पत्तियां चबाएं। इससे, आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ेगी। इसी तरह रोज़ाना सुबह तुलसी का पानी पीने से ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर लेवल्स को भी नियंत्रित करने में मदद होती है। जिससे, आपके लिए स्वस्थ और चिंतामुक्त रहना आसान होता है।