Tulsi Benefits For Diabetes : तुलसी की पत्तियां चबाने से कम हो सकता है ब्लड शुगर लेवल, इन तरीकों से भी डायबिटीज में कर सकते हैं इसका सेवन

कुछ स्टडीज़ के अनुसार, तुलसी की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी मदद करती हैं। (Tulsi Benefits For Diabetes )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 25, 2021 2:52 PM IST

Tulsi Benefits For Diabetes Patients : तुलसी की पत्तियां और उनसे बनने वाला काढ़ा सर्दी-खांसी और मौसमी बुखार में इस्तेमाल किया जानेवाला सबसे आसान और लोकप्रिय नुस्खे हैं। तुलसी का सेवन कई बीमारियों और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर पाया गया है। इसीलिए, भारतीय घरों में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है और भारतीय परिवार के पास अपना एक तुलसी का पौधा होता ही है। गुणकारी और रोगनाशक तुलसी के पौधे के बारे में अब एक नया दावा किया जा रहा है। कुछ स्टडीज़ के अनुसार, तुलसी की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी मदद करती हैं।   (Tulsi Benefits For Diabetes Patients In Hindi)

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करती है तुलसी

गौरतलब है कि आयुर्वेद में तुलसी को हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कम करने वाली एक औषधी के तौर पर पहचाना जाता है। वहीं, इसका सेवन हार्ट फेलियर,‌ स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गम्भीर बीमारियों का खतर कम करने वाला भी बताया गया है। मुधमेह के रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए तुलसी की पत्तियों को चबाने और इसका दूध के साथ सेवन लाभकारी माना जात है। चूहों पर किए गए एक रिसर्च में पाया गया कि खून में ग्लूकोज यानि शुगर का लेवल कम करने का काम करती है तुलसी। 30 दिनों तक लगातार इन चूहों को तुलसी का अर्क दिया गया 29 दिनों के बाद 30वें दिन शोधकर्ताओं को चूहों के रक्त में ग्लूकोज के स्तर में 26.4 फीसदी तक कमी देखी गयी। (Tulsi Benefits For Diabetes Patients)

टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम करती है तुलसी

इस तरह की एक और स्टडी में यह बात सामने आयी कि टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए तुलसी का सेवन बहुत लाभकारी है। एक और शोध के अनुसार यह पता चला था कि तुलसी टाइप 2 डायबिटीज के खिलाफ भी मददगार है। यह दावा जानवरों और इंसानों पर किए गए एक रिसर्च के परिणामों के आधार पर किया गया था। रिसर्च में यह बात सामने आयी कि तुलसी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम होता है इससे ब्लड शुगर लेवल भी  नियंत्रण में रहता है। (Tulsi Benefits For Diabetes Patients)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.