Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जंगली तुलसी से करें सिरदर्द से लेकर पाचन की परेशानी दूर, रोजाना इस तरह करें इस्तेमाल

Tulsi Barbari benefits :  शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में जंगली तुलसी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

जंगली तुलसी से करें सिरदर्द से लेकर पाचन की परेशानी दूर, रोजाना इस तरह करें इस्तेमाल
Jangali Tulsi

Written by Kishori Mishra |Updated : January 22, 2024 7:48 AM IST

Tulsi Barbari benefits : हिन्दू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व होता है। इसका प्रयोग न सिर्फ पूजा-पाठ में किया जाता है। बल्कि आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई तरह की गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। तुलसी कई तरह की होती हैं, जिसमें हरी और काली तुलसी से आप काफी अच्छे से वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप जंगली तुलसी के बारे में जानते हैं। जी हां, जंगली तुलसी स्वास्थ्ये के लिए काफी ज्यादा हेल्दी मानी जाती है। आयुर्वेद में इसे बर्बरी तुलसी के नाम से भी जानते हैं, जो आपकी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। इससे सिरदर्द से लेकर नाक में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं बर्बरी तुलसी के अचूक फायदों के बारे में विस्तार से-

नाक की बीमारी

नाक से जुड़ी परेशानियों जैसे- नाक में सूजन, खून निकलना इत्यादि का इलाज करने में बर्बरी तुलसी काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकती है। इसके प्रयोग से नाक से खून आना बंद हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से जंगली तुलसी के रस को अपने नाक में डालें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

कान में दर्द

कान में होने वाली परेशानियों को दूर करने में बर्बरी तुलसी हेल्दी साबित हो सकती है। यह कान बहना, कान में दर्द, कान में खुजली जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी माना जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए बर्बरी तुलसी लें, इसमें थोड़ा सा गाय का दूध मिक्स करके इसे कान में डालें। कुछ देर बाद कान को पोछ लें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Also Read

More News

गले का दर्द

गले में दर्द, सूजन और खराश जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए जंगली तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जंगली तुलसी के रस को शहद में मिक्स करके पूरे दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन करें। इससे गले में दर्द, खराश की परेशानी गायब हो सकती है।

दस्त की समस्या

दस्त का इलाज करने के लिए बर्बरी तुलसी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। दस्त में इसका सेवन आप काढ़े के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए 10 से 15 मिली जंगली तुलसी का रस लें, इसमें थोड़ा सा जायफल का चूर्ण मिक्स करें और फिर इसे 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस काढ़े का सेवन करें। इससे दस्त की परेशानी दूर हो सकती है।

किडनी की समस्या

किडनी में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप इसके बीजों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे किडनी की सूजन, पेट में दर्द इत्यादि का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए इस तुलसी के बीजों को पानी में करीब 10 से 15 मिनट तक अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन दिन में दो से तीन बार करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बर्बरी तुलसी का इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।