
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : August 25, 2023 4:00 PM IST
Peele Dant Safed Kaise Kare: हम सभी चाहते हैं कि हमारे दांत एकदम सफेद और चमकदार हों। लेकिन कई बार कुछ गलत आदतों की वजह से दांतों पर पीली परत जम जाती है, जिसे टार्टर या प्लेक कहते हैं। पीले और गंदे दांत न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि कई बार आपके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन सकते हैं। दांतों की सही ढंग से सफाई न करने के कारण कैविटी, दांत से खून आना, बदबूदार सांस और कैविटी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई लोग पीले दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे टूथपेस्ट या पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, कई लोग डेंटिस्ट के पास जाकर महंगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन आप चाहें तो दांतों को सफेद करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। पीले दांतों को साफ करने के लिए आप बाजार के महंगे टूथपेस्ट के बजाय घर का बना आयुर्वेदिक टीथ व्हाइटनिंग पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके पैसे तो बचेंगे ही, साथ ही दांत और मसूड़े स्वस्थ रहेंगे। तो चलिए, जानते हैं इस टीथ व्हाइटनिंग पाउडर को बनाने का तरीका और इसके फायदे -
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
1 चम्मच लौंग पाउडर
1 चम्मच मुलेठी पाउडर
1 चम्मच सेंधा नमक
2 चम्मच नीम पाउडर
2 चम्मच सूखे पुदीना के पत्तों का पाउडर
इस टीथ व्हाइटनिंग पाउडर को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप इन सभी सामग्रियों को एक मिक्सिंग बाउल में डालें। फिर इन्हें अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद आप इस पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
एक चम्मच पाउडर को हथेली पर रखें।
अब टूथब्रश की मदद से इस पाउडर से अपने दांतों को साफ करें।
इसके बाद पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
आप रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले इस पाउडर से अपने दांतों को साफ कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे आपके दांतों का पीलापन दूर होगा। यह पाउडर दांतों को सफेद और चमकदार बनाएगा।
सेंधा नमक प्राकृतिक रूप से दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है।
नीम, मुलेठी और पुदीना में मौजूद तत्व दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं।
लौंग और दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं।