पथरी से बचने के लिए किडनी की इन 5 जड़ी-बूटियों से करें सफाई

किडनी की गंदगी को साफ करने के लिए दवाइयां नहीं, बल्कि आर्युवेदिक नुस्खों को अपनाएं। इससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आयुर्वेद में कई ऐसे आहार बताए गए हैं, जो किडनी और लिवर की गंदगी को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक आहार के बारे में बताने जा (Herbs for Clean Kidney) रहे हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 11, 2020 9:38 AM IST

Herbs for Clean Kidney : किडनी ब्लड की सारी अशुद्धियों को साफ करने का कार्य करती है। ब्लड की सफाई के बाद शरीर की सारी गंदगी, पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाती है। लेकिन कई बार यह गंदगी किडनी में जमा हो जाती है, जो किडनी की समस्या और पथरी का कारण बन सकती है। इसलिए किडनी में जमा गंदगी को साफ करना बहुत ही जरूरी होता (Herbs for Clean Kidney) है।

किडनी की गंदगी को साफ करने के लिए दवाइयां नहीं, बल्कि आर्युवेदिक नुस्खों को अपनाएं। इससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आयुर्वेद में कई ऐसे आहार बताए गए हैं, जो किडनी और लिवर की गंदगी को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक आहार के बारे में बताने जा (Herbs for Clean Kidney) रहे हैं-

अमर बेल

अमरबेल कई समस्याओं का रामबाण इलाज होता है। इसका पीला फूल एक बहुत ही अद्धुत हर्ब है, जिसके इस्तेमाल से आप ब्लड की अशुद्धियों को साफ कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से लिवर और किडनी की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

करौंदा

करौंदा स्वाद में काफी खट्टा होता है। अधिकतर खट्टे फलों में एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्व भरपूर रूप से होते हैं। करौंदे में भी कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी किडनी से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। किडनी के लिए करौंदे को बहुत ही बेहतर माना जाता है। इसमें शरीर से यूरिया और यूरिक एसिड निकालने की क्षमता होती है।

अजमोद (PARSLEY)

किडनी की गंदगी को साफ करने के लिए अमजोद भी आपकी मदद कर सकता है। इसमें लूटेओलिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा यह विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। जो शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। यह किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर उसे स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है।

सिंहपर्णी (DANDELION ROOT)

लिवर और किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सिंहपर्णी की जड़ आपकी मदद कर सकता है। यह बहुत ही असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाता है। सिंहपर्णी की जड़ ना सिर्फ किडनी को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करता है, बल्कि इससे ब्लड की भी सफाई होती है। इसके अलावा यह लिवर और किडनी की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।

भुटकेसी (BHUTKESI)

ब्लड को शुद्ध करने और लिवर को मजबूत करने में भुटकेसी आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्‍व मौजूद होते हैं, जिसका इस्तेमाल प्राकृतिक चिकित्‍सा में किया जाता है। भुटकेसी फूल की पैदावर उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में होती है।

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

किडनी को स्वस्थ रखेंगे लाइफस्टाइल में किए ये 5 बदलाव, नहीं पड़ेगी ट्रांसप्लांट की जरूरत

स्पर्म काउंट और गुर्दे की पथरी को दूर करे कुल्थी की दाल, जानें इसके और भी फायदे

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ 5 मिनट में करें ये 2 योगासन, हार्मोन्स भी रहेंगे बैलेंस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source