मौसम बदलते ही गले में खिचखिच और जुकाम ने लिया घेर तो ट्राई करें ये देसी नुस्खा, छूमंतर हो जाएगी बीमारी

सर्द-गर्म के मौसम में आपको सीजनल एलर्जी से बचने के लिए गुड़ और तुलसी के पत्तों का सेवन आराम दिला सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 15, 2023 7:01 AM IST

Home remedies for cold and cough with change in weather: मौसम बदल रहा है और इसके साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। गर्मियों का मौसम शुरु होने वाला है और इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी और ठंड के बीच के इस मौसम में एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ जाते हैं। सर्दी-जुकाम, जाड़ी में अकड़न और खांसी के साथ बार-बार सिरदर्द और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करना एक्सपर्ट्स के अनुसार ठीक नहीं क्योंकि, उससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (antibiotic resistance) हो सकता है और समस्या और भी गम्भीर हो सकती है।

मौसमी एलर्जिस और बीमारियों से राहत दिलाने के लिए हर्बल मेडिसिन्स और आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद ली जाती है। बड़े-बुजुर्गों के अनुसार किचन में आसानी से उपलब्ध होने वाली कुछ खाने-पीने की चीजें और हमारे आसपास उगने वाली हर्ब्स, फूल और पत्तियों के सेवन से सीजनल बीमारियों और एलर्जिस से आराम मिल सकता है। ऐसा ही एक नुस्खा है तुलसी और गुड़ का जिसे सर्द-गर्म जैसी स्थितियों में खाया जाता है। इन दिनों एलर्जिक रिएक्शन्स से परेशान लोगों को अदरक और शहद (Ginger with honey for cold) के अलावा गुड़ और तुलसी (Jaggery and Tulsi leaves) जैसे नुस्खे बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें इन घरेलू उपायों के इस्तेमाल और सेवन का तरीका। (Home remedies for cold and cough with change in weather in Hindi.)

सर्दी-जुकाम से राहत के लिए तुलसी और गुड़ का सेवन करें ऐसे (Home remedies for common cold and allergic reactions)

  • थोड़ा सा देसी गुड़ लें और 8-9 तुलसी की ताजी पत्तियां लें।
  • दोनों चीजों को कूट लें और फिर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को खा लें और थोड़ा-सा पानी पीएं।

तुलसी-गुड़ के फायदे (Health benefits of consuming tulsi leaves jaggery)

  • आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों में कई एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व सर्दी-खांसी से राहत दिलाते हैं।
  • वायरस और इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टेरिया को भी खत्म करते है तुलसी में मौजूद तत्व।
  • डाइजेशन बढ़ाकर यह मिश्रण पेट की समस्याओं से भी आराम दिलाता है।
  • गुड़ में सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व होते हैं जो स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स में गिने जाते हैं। ये इम्यून पॉवर बढ़ाते हैं और शरीर की कमजोरी भी दूर करते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source