
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 19, 2020 5:08 PM IST
सर्दियों में बालों का गिरना, रूसी और सिर की खुजली से राहत दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे
Winter Hair Care Tips In Hindi: सर्दियों बालों का झड़ना, रूसी और सिर की खुजली एक आम समस्या है। लंबे समय तक धूप न लगना, सिर में अत्यधिक तेल मालिश, ज्यादा समय कैप लगाकर रखना, बालों में कंघी न करने के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है, जिसके कारण हेयर लॉस, डैंड्रफ और ड्राइनेस जैसी समस्या होने लगती है। इसके अलावा आजकल का खानपान, पॉल्यूशन, चिंता या तनाव, केमिकल से भरे हेयर प्रोडक्ट और खराब दिनचर्या हमारे बालों का दम निकाल देते हैं।
सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करते हैं? इस समस्या को सुलझाने के लिए हम आपको एक्सपर्ट के सुझाए यहां पर कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक एवं नेचुरल ट्रीटमेंट के बारें में बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।
1- बालों की देखभाल करने के लिए आपको हेयर ऑयल का चयन करना बहुत जरुर होता है कि कौन से प्राकृतिक तेल का प्रयोग बालों में करें, जिनसे उनकी ग्रोथ अच्छी हो। आलिव ऑयल में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते है जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। एक वैज्ञानिक शोध में पता चलता है कि जैतून का तेल दो मुंहे बालों की समस्या को जड़ से खत्म करते हैं। वर्जिन कोकोनट ऑयल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बादाम का तेल बालों के लिए एक अच्छा फैटी एसिड का काम करता है और बालों के विकास मदद करता है।
2- अंडे का सेवन भी बालों के लिए काफी कारगर होता है। बालों में अंडे के पीले भाग को जैतून के तेल के साथ मिलाकर लगाने से बाल सिल्की तथा मजबूत होते हैं और झड़ने की समस्या से निजात मिलती है।
3- यदि सिर में खुजली या फिर डैंड्रफ है तो नींबू के रस में जैतून का तेल मिलाकर लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। रुखे बालों के लिए ऐसा शैम्पू हो जो कि मॉइस्चराइज करे और उन्हें मुलायम बनाए।
4- अपने बालों को लम्बा, घना, स्वस्थ एवं मजबूत बनाने के लिए आपको एक ऐसे शैम्पू का चयन करना होगा जिसमें कैमिकल न हो । हर्बल शैम्पू का चुनाव करें जो आपके बालों का ख्याल रखें।
5- ऑयली बालों के लिए हमेशा माइल्ड शैंपू या आयुर्वेदिक शैंपू का ही प्रयोग करें। ऑयली बालों को मॉइस्चराइजिंग की जरूरत नहीं होती। सामान्य बालों के लिए भी इसी प्रकार के शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा, कुछ ऐसे भी टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों का अच्छी तरह से ख्याल रख सकते हैं। जब आपके बाल गीले हो तो ऐसी स्थिति में आपको कंघी का प्रयोग नही करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल जड़ो से कमजोर हो जाते है और फिर टूटने लगते हैं। इसके साथ ही बालों के स्वास्थ्य से संबंधित आहार का सेवन भी जरूरी है, तभी बालों को भरपूर पोषण मिल सकेगा।
(Inputs By Dr. Chanchal Sharma, Panchakarma And Infertility Expert , Aasha Ayurveda Center, New Delhi)